पेट्रोल-डीजल को कहें अलविदा... टाटा, मारुति, टोयोटा और किया ला रहे शानदार इलेक्ट्रिक कारें

अगर आप 2026 में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो एक बार रुक जाएं। इस साल भारतीय ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की क्रांति आने वाली है। ईवी (EV) मार्केट में टाटा मोटर्स की लीड को टक्कर देने के लिए अब मारुति सुजुकी और टोयोटा जैसे बड़े ब्रांड भी उतर रहे हैं...

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. Tata Motors का बड़ा ऐलान, भारत में इस दिन से Jaguar-Land Rover कारों की होगी मैन्युफैक्चरिंग
  2. Samsung, oppo समेत कई स्मार्टफोन को टक्कर देंगी Vivo की ये सीरीज, जानें फीचर्स और कीमत
  3. देसी OSM ने मचाया तहलका! कंपनी ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स और कीमत जान हो जाएंगे हैरान
  4. Jeep का बड़ा ऐलान... पांच साल बाद कंपनी भारत में लॉन्च करेंगी नई SUV, जानें फीचर्स और दाम!
  5. Yamaha ने लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06, 169 किमी रेंज और दमदार फीचर्स
  6. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, दर्ज की 20 लाख करोड़ की बढ़त
  7. बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट; जानें पूरी अपडेट
  8. EV में बड़ा बदलाव, भागती हुई कार होगी चार्ज! इस कंपनी ने गाड़ी की छत पर लगाया सोलर पैनल
  9. किचन को बनाना है लग्जरियस तो खरीदें Haier की ये 4-डोर रेफ्रिजरेटर...कंपनी ने लॉन्च की शानदार फ्रिज
  10. नए लुक में दिखेगी Hyundai Exter Facelift...दाम और फीचर्स हैं मजेदार
  11. नई BMW X3 30 xDrive जल्द होगी लॉन्‍च, इस दिन से शुरू होगी प्री बुकिंग... फीचर्स और कीमत कर देंगे हैरान!
  12. नई Renault Duster 2026 भारत में लॉन्च से पहले आई सामने, जानिए डिजाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स
  13. जल्द ही लॉन्च होगी Renault Duster Hybrid, लुक और फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान
  14. महिंद्रा ने लॉन्च किया Thar ROXX का स्टार एडिशन, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश!
  15. iPhone 18 Pro लीक्स: नए डिस्प्ले और A20 चिप के साथ तैयार हो रहा है Apple का फ्लैगशिप, जानिए कीमत और फीचर्स

अगर आप 2026 में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो एक बार रुक जाएं। इस साल भारतीय ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की क्रांति आने वाली है। ईवी (EV) मार्केट में टाटा मोटर्स की लीड को टक्कर देने के लिए अब मारुति सुजुकी और टोयोटा जैसे बड़े ब्रांड भी उतर रहे हैं। ये कारें शानदार रेंज और नए फीचर्स के साथ आ रही हैं, और किसी से कम नहीं हैं। चलिए जानते हैं इन दमदार इलेक्ट्रिक कारों के बारे में, जिन पर सभी की नजरें होंगी।

'लेजेंड' टाटा सिएरा

टाटा सिएरा के लॉन्च होते ही ग्राहक इसे देखने के लिए शोरूम में आने लगे हैं। कंपनी मिड 2026 से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी।
इस कार की खासियत यह है कि यह Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (4WD) का विकल्प मिलेगा, जिससे ड्राइविंग और भी मज़ेदार होगी। रेंज के लिए 55 kWh और 65 kWh के बैटरी पैक दिए गए हैं, जो लंबी दूरी तय करने के लिए आदर्श हैं। सिएरा का मॉडर्न और टेक-लोडेड केबिन इसे लग्जरी कार जैसी फीलिंग देता है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव खास बन जाता है।

मारुति सुजुकी ई-विटारा

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा के साथ मार्केट में उतरने वाली है। इसमें 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर यह कार लगभग 543 किलोमीटर तक चल सकती है। सेफ्टी के लिहाज से ई-विटारा को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा, ताकि ड्राइविंग और भी सुरक्षित और भरोसेमंद हो।

नई टाटा पंच ईवी (फेसलिफ्ट)

टाटा अपनी पॉपुलर माइक्रो एसयूवी पंच को नए रूप में पेश करने वाली है। इसे 20 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस कार में 25 kWh और 35 kWh के दो बैटरी ऑप्शन होंगे, जो फुल चार्ज पर लगभग 365 किलोमीटर तक चल सकते हैं। साथ ही इसमें लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग और कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

2026 का साल उन लोगों के लिए खास होगा जो पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से बचना चाहते हैं। मारुति और टोयोटा के मार्केट में आने से मुकाबला और भी तेज होगा, जिसका फायदा सीधे ग्राहकों को बेहतर रेंज और कम कीमत के रूप में मिलेगा।

टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला

टोयोटा भी अपनी इलेक्ट्रिक कार ईबेला के साथ EV मार्केट में कदम रख चुकी है। इसकी परफॉर्मेस की बात करें तो यह कार एक बार चार्ज करने पर लगभग 543 किलोमीटर तक चल सकती है। ग्राहकों को इसमें 2WD और AWD दोनों ड्राइवट्रेन विकल्प मिलेंगे, जिससे वे अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

किया साइरोस ईवी

किया अपनी नई SUV साइरोस का इलेक्ट्रिक वर्जन 2026 में लॉन्च करने वाली है। यह कार फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आएगी। इसमें 42 kWh और 49 kWh के बैटरी पैक मिलने की संभावना है। साइरोस उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प होगी, जो कम बजट में प्रीमियम फीचर्स और स्टाइलिश लुक चाहते हैं।

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in