बांग्लादेश में चुनावी माहौल के बीच अल्पसंख्यकों पर हमला, वोटिंग से 48 घंटे पहले हिंदू कारोबारी की हत्या

बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव होने हैं, लेकिन चुनाव से ठीक पहले अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। वोटिंग से सिर्फ 48 घंटे पहले मैमनसिंह जिले में एक हिंदू कारोबारी की हत्या कर दी गई...

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. नाइजीरिया में मौत का तांडव,...यात्रियों से भरा ट्रक का सड़क हादसा, 30 की मृत्यु
  2. हत्या या मौत? बांग्लादेश के हिंदू नेता की जेल में निधन, शेख हसीना की पार्टी के थे रमेश चंद्र सेन
  3. रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, AIMSA ने पीएम मोदी को लिखा लेटर; सरकार से की ये डिमांड
  4. PM Modi के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन, भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात
  5. US-Iran Clash: ट्रंप का नया आदेश... ईरान के तेल कारोबार पर किया वार, भारतीय कंपनी समेत 15 संस्थाओं पर सख्त प्रतिबंध
  6. इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन हमला, अस्पतालों में इमरजेंसी, अबतक 15 की मौत, 80 से ज्यादा घायल
  7. बदला हुआ पूरा! इजरायल ने गाजा पर किया बड़ा हमला, दो कमांडर ढेर
  8. India-US Trade Deal: टैरिफ में कटौती और रूस से तेल न खरीदने के वादे पर पीएम मोदी की आई प्रतिक्रिया
  9. India-US Trade Deal: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फोन कॉल, व्यापार समझौते पर बनी सहमति
  10. बलूचिस्तान में महिला फिदायीन का खौफनाक वीडियो, BLA ने ऑपरेशन हेरोफ फेज 2 को बताया सफल
  11. केंद्र का विदेश बजट 2026-27: बांग्लादेश को कम, भूटान को अधिक सहायता, चाबहार परियोजना के लिए कोई आवंटन नहीं
  12. Epstein File से फिर अमेरिका में मचा बवाल, कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम आए सामने
  13. संबंध बनाना और शराब पीना प्रेमी जोड़ों को पड़ा महंगा...इंडोनेशिया में सुनाई गई तालिबानी सजा, सरेआम मारे गए 140 कोड़े
  14. 'इस्लामिक NATO' के सपने को बड़ा झटका, PAK-सऊदी के रक्षा समझौते में शामिल होने से तुर्की का इनकार!
  15. Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दी के बीच भी जंग जारी, ट्रंप ने पुतिन से हमले रोकने का किया दावा

बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव होने हैं, लेकिन चुनाव से ठीक पहले अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। वोटिंग से सिर्फ 48 घंटे पहले मैमनसिंह जिले में एक हिंदू कारोबारी की हत्या कर दी गई। मृतक की उम्र 62 साल थी और वे लंबे समय से कारोबार कर रहे थे।

दुकान के अंदर घुसकर की गई हत्या

यह घटना मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला के बोगर बाजार इलाके की है। जानकारी के अनुसार, बदमाश रात के समय कारोबारी की दुकान में घुसे और धारदार हथियार से उन पर हमला किया। हत्या के बाद हमलावरों ने दुकान का शटर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान सुशेन चंद्र सरकार के रूप में

मारे गए कारोबारी की पहचान सुशेन चंद्र सरकार के तौर पर हुई है। वे त्रिशाल में एमएस भाई-भाई एंटरप्राइजेज नाम से व्यापार करते थे। परिवार का आरोप है कि हत्या के साथ-साथ बदमाश दुकान से कई लाख बांग्लादेशी टका भी लूट कर ले गए।

अस्पताल में मृत घोषित किया

परिवार के लोगों ने जब दुकान का शटर खोला तो सुशेन चंद्र सरकार अंदर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और जरूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई।

बेटे ने मांगी हत्यारों के लिए सख्त सजा

मृतक के बेटे सुजान सरकार ने बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनके पिता का चावल का कारोबार लंबे समय से चल रहा था। हत्या के बाद दुकान से बड़ी रकम भी गायब है। परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 11 बजे की है। हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर कारोबारी की हत्या की और दुकान बंद कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों पर बढ़ती हिंसा

चुनाव नजदीक आते ही बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद से ऐसी घटनाओं में तेजी देखी गई है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है। 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in