टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, PCB और बांग्लादेश ने ICC से रखीं अहम मांगें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के बीच क्रिकेट दुनिया में हलचल मच गई है। लंबे समय से अटके भारत-पाकिस्तान मैच का नतीजा आखिरकार सामने आया है। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने का निर्णय कर लिया है...

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को डांटा, कहा- पागल है क्या....; वीडियो वायरल
  2. T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज... पहले मैच में ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, अमेरिका से भिड़ेगा भारत
  3. IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप
  4. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड के साथ होगी खिताबी जंग
  5. Women's Premier League के फाइनल में भिड़ेंगी ये टीम, जानिए कब और कहां देख सकते हैं मैच
  6. मैरी कॉम ने अपने विवादित बयान पर मांगी माफी, बताया भावनाओं में आकर दिया बयान
  7. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा टी20 का आखिरी मुकाबला, ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे मैच; जानें पूरी अपडेट
  8. क्रिकेट के सुपरस्टार रोहित शर्मा: तीन दोहरे शतक, 13,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी, नवाजे जाएंगे पद्मक्षी सम्मान से
  9. टी20 वर्ल्ड कप 2026: ICC ने लिया सख्त फैसला, बांग्लादेश को दिखाया बाहर रास्ता, स्कॉटलैंड को मिली जगह
  10. भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे बुमराह और अक्षर पटेल, हर्षित राणा और कुलदीप यादव की एंट्री
  11. ICC ODI Ranking: विराट कोहली से छिना नंबर-1 का ताज, डेरिल मिचेल बने दुनिया के टॉप बल्लेबाज़
  12. साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से सन्यास लेने का किया ऐलान, घुटने की घातक चोट बनी वजह
  13. India को मिली हार, न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता तीसरा मैच; Kohli की शतक नहीं आई काम!
  14. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे, इंदौर में होगा फैसला
  15. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026: भारत और बांग्लादेश का मैच टॉस में बिना हाथ मिलाए हुआ शुरू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के बीच क्रिकेट दुनिया में हलचल मच गई है। लंबे समय से अटके भारत-पाकिस्तान मैच का नतीजा आखिरकार सामने आया है। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने का निर्णय कर लिया है, जिससे लंबे समय से चल रहे बहिष्कार के संकट को हल करने की कोशिशें सफल होती दिख रही हैं। लाहौर में हुई बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने ICC से अपनी कुछ मांगें रखीं, जिनमें से कुछ को मान लिया गया। अब तय है कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा।

टी20 विश्व कप मैच खेलेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तय किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह भारत के साथ खेलेंगे। मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना तय है। यह फैसला लाहौर में हुई PCB और ICC अधिकारियों की बैठक के बाद लिया गया। बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने ICC के सामने कई मांगें रखीं, जिनमें से कुछ स्वीकार कर ली गई हैं।

PCB की ICC से तीन प्रमुख मांगें

लाहौर में हुई बैठक में पाकिस्तान ने मुख्य तीन शर्ते रखीं, जिससे बहिष्कार का मसला सुलझ सके।

बांग्लादेश को मुआवजा मिलेगा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की है, ताकि देश में क्रिकेट के ढांचे और टीम की तैयारी को और मजबूत किया जा सके। उनका तर्क है कि बढ़ा हुआ फाइनेंशियल हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर, टैलेंट डेवलपमेंट और नेशनल टीम की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

भविष्य के ICC इवेंट की मेजबानी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि उसे आने वाले ICC टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर मिले। उनका उद्देश्य देश की क्रिकेट इकॉनमी को मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बढ़ाना है। बोर्ड का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट की मेज़बानी से न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट की वैश्विक छवि भी मजबूत होगी।

पाकिस्तान की ICC राजस्व हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग

पाकिस्तान ने ICC राजस्व में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग भी की। वर्तमान में उनकी हिस्सेदारी 5.75 प्रतिशत, यानी लगभग 34–35 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। ICC ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी

हालांकि पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज शुरू करने की मांग की, ICC ने इसे ठुकरा दिया। 2012 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। ICC का कहना है कि किसी दो देशों के बीच सीरीज करवाना उनका अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in