भारत की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस Bharat Taxi लॉन्च, महिलाओं के लिए खास फीचर ‘सारथी दीदी’

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस Bharat Taxi, अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लॉन्च किया। सरकार का कहना है कि Bharat Taxi जीरो कमिशन मॉडल पर काम करेगी...

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. अब भूख लगने पर ट्रेन की सीट छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा! IRCTC ने शुरू की ये मजेदार सर्विसेज
  2. Pariksha Pe Charcha 2026: PM Modi ने छात्रों के सवालों का दिया जवाब, कहा- सिर्फ प्रेरणा से परिणाम नहीं...
  3. पिता बनने की चर्चा पर भड़के Tej Pratap, कहा- मेरा किसी से कोई संबंध नहीं.... उन पांच जयचंदों से पूछो
  4. आज से शुरू होगा उत्तर प्रदेश का बजट सत्र...हंगामे के आसार, CM Yogi ने किया सदन में स्वस्थ चर्चा का आग्रह
  5. Pariksha Pe Charcha : पीएम मोदी बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को देंगे सलाह
  6. पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का आगमन...तो कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
  7. आज कालाष्टमी पर इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानिए दैनिक राशिफल
  8. 'हमें ऐसा करना जरूरी नहीं है, लेकिन हमारा इरादा ऐसा करने का है', भारत-अमेरिका अस्थायी व्यापार समझौते पर बोले पीयूष गोयल
  9. 63 साल के टीचर ने 13 वर्षीय छात्रा को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट...तो खुला राज
  10. दिन में धूप पर शाम को ठंड, राजस्थान से झारखंड तक अभी नहीं जा रही कोहरे की कहर; IMD ने जारी की अलर्ट
  11. BJP सरकार का दिल्ली में एक साल, 500 ई-बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी...12 दिन चलेगा कार्यक्रम
  12. वृषभ, मिथुन और तुला समेत इन 5 राशि वालों के लिए खुलेगी किस्मत की राह, जानें आज का भविष्यफल
  13. मंदसौर में भाजपा पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, सौतले बेटे पर लगा संगीन आरोप
  14. मोहन भागवत ने साझा संस्कृति और समाज की एकता पर दिया संदेश, कहा, RSS गठन का उद्देश्य सत्ता नहीं
  15. पंजाब में रिटायर्ड ASI की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस Bharat Taxi, अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लॉन्च किया। सरकार का कहना है कि Bharat Taxi जीरो कमिशन मॉडल पर काम करेगी, यानी ड्राइवरों को उनकी पूरी कमाई सीधे उनके खाते में मिलेगी। इससे ड्राइवरों को फायदा होगा और यात्रियों को सर्ज प्राइसिंग, कैंसिलेशन चार्ज और प्राइवेट कैब कंपनियों की मनमानी से राहत मिलेगी।

महिलाओं के लिए ‘सारथी दीदी’

महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘सारथी दीदी’ नाम की सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत महिलाएं अपनी यात्रा के लिए केवल महिला ड्राइवर चुन सकती हैं। अब तक 150 से ज्यादा महिला ड्राइवर Bharat Taxi से जुड़ चुकी हैं और आने वाले समय में यह संख्या तेजी से बढ़ेगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

‘सारथी दीदी’ फीचर कैसे काम करेगा

लॉन्च के दौरान अमित शाह ने बताया कि Bharat Taxi ऐप में ‘सारथी दीदी’ के लिए एक अलग सेक्शन होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिला यात्रियों को पिक-अप के लिए केवल महिला ड्राइवर ही मिलेंगी। इसके अलावा, यह सुविधा दोपहिया वाहन के जरिए कम किराए में सुरक्षित यात्रा का विकल्प भी देगी, जिससे महिलाओं को रोजमर्रा की यात्रा में आराम और सुरक्षा मिलेगी।

सुरक्षा और आपातकालीन सुविधाएं

Bharat Taxi ऐप में SOS अलर्ट की सुविधा उपलब्ध है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में 8 हेल्पलाइन और हेल्प सेंटर बनाए गए हैं, और आने वाले समय में देशभर में इसे बढ़ाया जाएगा। शिकायतों का समाधान तीन स्तर पर होगा ऐप, वेबसाइट और टोल-फ्री नंबर। साथ ही 24×7 कस्टमर केयर भी मौजूद है।

न हिडन चार्ज, न सर्ज प्राइसिंग

अमित शाह ने कहा कि Bharat Taxi में किसी तरह के हिडन चार्ज नहीं होंगे। टोल, पार्किंग और अन्य एक्स्ट्रा फीस से भी यात्रियों और ड्राइवरों को राहत मिलेगी। फिलहाल सेवा गुजरात के कुछ शहरों, दिल्ली एनसीआर में शुरू हुई है, लेकिन अगले तीन साल में इसे पूरे देश में उपलब्ध कराने की योजना है। यूजर्स ऑटो, कार और बाइक टैक्सी बुक कर सकते हैं। आधिकारिक ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे Sahakar Taxi Cooperative Limited ने जारी किया है।

 - YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in