पति के खिलाफ पोस्ट बनी मुसीबत,चीनी महिला को मानहानि केस में मांगनी पड़ी सार्वजनिक माफी

सोशल मीडिया पर सच बोलना कभी-कभी इतना भारी पड़ सकता है इस बात का अहसास एक चीनी महिला को उस समय हुआ जब उसका गुस्से में उठाया गया एक ऐसा कदम उसकी सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन गया

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. यह सिर्फ पंजा नहीं…ऑस्ट्रेलिया की चट्टानों से निकली अनोखी खोज है, जानें कितना विशाल था यह जीव?
  2. बिना मिट्टी हवा में तैयार हो रहे आलू! ग्वालियर के कृषि वैज्ञानिकों का कमाल
  3. उज्जैन में आज से शुरू हुआ शिव नवरात्रि...दूल्हे जैसे सजेंगे महादेव, जानिए 9 दिनों में कब क्या होगा
  4. इन सात शिव मंदिरों में शिवलिंग को छूना है मना, जानें क्या हैं मान्यता
  5. नरम बिस्तर छोड़कर दरवाजे पर क्यों सोता है आपका कुत्ता? वजह जानकर हैरान हो जाएंगे
  6. बीड़ी सस्ती और सिगरेट महंगी पर वबाल! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मीम्स
  7. Lucknow का लुटेरा दूल्हा! किन्नर से रचाई शादी फिर लाखों का नकदी-जेवर लेकर हुआ फरार, तहकीकात में जुटी पुलिस
  8. जब जाम बन गया इतिहास: कहां लगा था दुनिया का सबसे लंबा ट्रैफिक जाम, 12 दिन तक सड़क पर फंसे रहे लोग
  9. पत्थर जैसा हलवा! देखकर मुंह में आया पानी, खाने में छूटे पसीने
  10. AI ने जापानी महिला को किया प्रपोज...फिर हुई शादी, जानें अनोखा लव स्टोरी
  11. 'कल से मेट्रो भूल जाओ...'', कंपनी के मालिक ने कर्मचारी को दिया सरप्राइज़; वीडियो हुआ वायरल
  12. पैर के भी होते हैं कान! चीन में हुई हैरान कर देने वाली अनोखी सर्जरी
  13. kumar Vishwas Yogi: ‘कूड़ा भी साफ करो’ वाले तंज पर ठहाकों से गूंज उठा पूरा सभागार
  14. “पापा, दर्द सहन नहीं हो रहा…” कनाडा के अस्पताल में 8 घंटे इंतजार के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत
  15. VIDEO : मरीज को ‘तू’ कहने पर हुआ विवाद, शिमला IGMC में डॉक्टर पर मारपीट का आरोप

सोशल मीडिया पर सच बोलना कभी-कभी इतना भारी पड़ सकता है इस बात का अहसास एक चीनी महिला को उस समय हुआ जब उसका गुस्से में उठाया गया एक ऐसा कदम उसकी सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन गया प्यार, बेवफाई,कानून और तंज से भरी यह कहानी धीरे-धीरे आपको एक ऐसे मोड़ पर ले जाती है कि जिससे आप आखिरी तक जुड़े रहेंगे,दरअसल चीन के हेनान प्रांत की निउ ना की शादी 10 साल पहले गाओ फी से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। हाल ही में निउ को पता चला कि उसके पति का पिछले 5 साल से एक शादीशुदा महिला हान के साथ अफेयर चल रहा था। हान उसी कोयला खनन कंपनी में काम करती थी, जहां गाओ फी भी नौकरी करता था।

निउ का वायरल वीडियो पड़ा भारी

निउ का आरोप है कि उसके पति ने प्रेमिका पर सोना, कपड़े और मेकअप के लिए परिवार की जमा पूंजी खर्च कर दी। इस अफेयर के बाद निउ का दिल टूटा और गुस्सा बढ़ा, फिर निउ ने डौयिन पर पोस्ट डालकर सबके सामने पति के अफेयर का पर्दाफाश कर दिया। निउ के डौयिन वीडियो और पोस्ट वायरल हुए, लेकिन यही उसके लिए मुसीबत बन गया। पति गाओ ने मानहानि का केस दर्ज कराया और अदालत ने कहा कि किसी की निजी जिंदगी को सार्वजनिक करना कानून गलत है। निउ को 15 दिनों तक रोज़ सार्वजनिक माफी मांगनी होगी और हर वीडियो की अदालत से मंजूरी जरूरी है।

माफ़ी बना तंज

निउ ने अदालत के आदेश पर माफी तो मांगी,लेकिन निउ का लहजा पूरी तरह सीधा नहीं था,बल्कि कहीं व्यंग्य, कहीं तंज और कहीं दर्द स्पष्ट झलक रहा था। हालांकि माफ़ी का वीडियो ने लोगो का ध्यान खींचा और लाखो बार देखा गया। ये कहानी इस बात का सबूत हैं की सोशल मीडिया पर सच बोलने और कानून की सीमा के बीच कितना बारीक फर्क है। निउ के फॉलोअर्स तो बढ़े, लेकिन  निउ को इसकी निजी कीमत भी चुकानी पड़ी।

 written by- Falak Abdeen 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in