इटारसी में भीषण सड़क हादसा, नहर में कार गिरने से तीन की मौत, SDRF ने जारी किया रेस्क्यू

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुराने भोपाल–बैतूल नेशनल हाईवे पर पथरोटा नहर पुल के पास एक कार रेलिंग तोड़कर सीधे नहर में गिर गई...

07 February 2026

और पढ़े

  1. लोको पायलट की ड्यूटी खत्म…और रुक गई ट्रेन, 3 घंटे तक इंतजार करते रहे यात्री!
  2. 18 महीने तक पति के विदेश से लौटने का इंतज़ार करती रही गर्भवती पत्नी, सच्चाई सामने आई तो हर कोई रह गया सन्न
  3. कर्नाटक में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, CM सिद्धारमैया का बड़ा एलान
  4. 2 से ज्यादा बच्चे वालों के लिए खुशखबरी, जनसंख्या बढ़ाने के लिए राज्य की सरकार दे रही मोटी रकम!
  5. दमोह में खौफनाक वारदात: सिरफिरे ने नाबालिग का हथौड़े से सिर फोड़ा, फिर किया कुछ ऐसा जिसे देखकर रूह कांप जाएगी!
  6. Karnataka: घरेलू कलह या फिर दहेज उत्पीड़न, बेंगलुरु की सॉफ्ट इंजीनियर महिला ने क्यों उठाया ख़ौफनाक कदम?
  7. CM योगी का गाजियाबाद दौरा आज, शहर के कई रास्तों पर बदला ट्रैफिक रूट
  8. सड़क पर कचरा फेंका तो खैर नहीं, लाख रुपये तक भरना पड़ सकता है जुर्माना
  9. Maharashtra News: रील देखने की थी लत, छीना फोन तो बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम
  10. Hathras News: हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, कई जिंदगी के लिए लड़ रहे जंग
  11. बिल्लियों ने मचाया कहर! गाजियाबाद में एक दिन में लगे 387 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन, रिपोर्ट हैरान कर देने वाले
  12. नायब सिंह सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का बजट, एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य,जानें किसे क्या मिला?
  13. होली से पहले घर में छाया मातम, युवक ने अपने ही परिवार को दी दर्दनाक मौत, वजह जान उड़ जाएंगे होश
  14. यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला के आरोपी जीशान का एनकाउंटर...एक दिन पहले ही सीएम योगी ने दिया था चेतावनी
  15. सरकारी दफ्तर बना शराब पार्टी का अड्डा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुराने भोपाल–बैतूल नेशनल हाईवे पर पथरोटा नहर पुल के पास एक कार रेलिंग तोड़कर सीधे नहर में गिर गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया, जिसमें से तीन शव बरामद हुए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

तीन लोगों की मौत

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नहर से तीन शव बरामद किए गए। टाउन इंस्पेक्टर संजीव सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे कार के पथरोटा नहर में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर जांच जारी है और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

गहराई में डूबी थी कार

SDRF प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि कार नहर में काफी गहराई तक डूबी हुई थी, जिससे बचाव कार्य में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। पानी के अंदर गाड़ी की लाइटें जलती हुई दिखाई दे रही थीं।

ट्रैक्टर से निकाली गई कार

रेस्क्यू टीम ने ट्रैक्टर की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद वाहन के अंदर से तीन शव निकाले गए। सभी को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया।

एक मृतक की हुई पहचान

कार के अंदर मिले पहचान पत्र के आधार पर एक मृतक की पहचान लकी पटेल के रूप में हुई है। बाकी दो मृतकों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे के कारण स्टीयरिंग फेल होना या नशे में गाड़ी चलाना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि पूरी जांच के बाद ही असली कारण साफ हो पाएगा।

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in