इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन हमला, अस्पतालों में इमरजेंसी, अबतक 15 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में जुमे की नमाज के दौरान इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में अबतक 15 लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 80 लोग घायल हैं। विस्फोट के बाद अफरातफरी मच गई, लोग खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े नजर आए...

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बदला हुआ पूरा! इजरायल ने गाजा पर किया बड़ा हमला, दो कमांडर ढेर
  2. India-US Trade Deal: टैरिफ में कटौती और रूस से तेल न खरीदने के वादे पर पीएम मोदी की आई प्रतिक्रिया
  3. India-US Trade Deal: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फोन कॉल, व्यापार समझौते पर बनी सहमति
  4. बलूचिस्तान में महिला फिदायीन का खौफनाक वीडियो, BLA ने ऑपरेशन हेरोफ फेज 2 को बताया सफल
  5. केंद्र का विदेश बजट 2026-27: बांग्लादेश को कम, भूटान को अधिक सहायता, चाबहार परियोजना के लिए कोई आवंटन नहीं
  6. Epstein File से फिर अमेरिका में मचा बवाल, कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम आए सामने
  7. संबंध बनाना और शराब पीना प्रेमी जोड़ों को पड़ा महंगा...इंडोनेशिया में सुनाई गई तालिबानी सजा, सरेआम मारे गए 140 कोड़े
  8. 'इस्लामिक NATO' के सपने को बड़ा झटका, PAK-सऊदी के रक्षा समझौते में शामिल होने से तुर्की का इनकार!
  9. Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दी के बीच भी जंग जारी, ट्रंप ने पुतिन से हमले रोकने का किया दावा
  10. इतिहास का सबसे बड़ा FTA: भारत और EU ने फ्री ट्रेड डील पर किया समझौता, 90% से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर टैक्स कम
  11. India-EU Trade Deal: भारत-EU FTA लगभग तय! BMW-Audi जैसी कारें हो सकती हैं सस्ती
  12. अमेरिका में बड़ा हादसा...टेकऑफ के दौरान क्रैश हुआ जेट, 8 लोग थे सवार
  13. बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 23 साल के चंचल भौमिक को गैरेज के अंदर जलाया जिंदा
  14. विंटर स्टॉर्म ने अमेरिका में मचाया तहलका! बिजली हुई गुल…13 हजार फ्लाइट कैंसिल
  15. क्या अमेरिका भारत पर लगा 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाएगा? ट्रंप सरकार के मंत्री ने दिए राहत के संकेत

इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में जुमे की नमाज के दौरान इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में अबतक 15 लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 80 लोग घायल हैं। विस्फोट के बाद अफरातफरी मच गई, लोग खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े नजर आए। पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई और अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गई।

धमाका कैसे हुआ

इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में फिदायीन हमलावर ने खुद को गेट के पास विस्फोट कर उड़ा लिया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे मुख्य हॉल में प्रवेश करने से पहले रोका, जिससे नुकसान थोड़ी सीमा तक सीमित रहा। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं और मलबा सड़क पर बिखर गया।

शिया समुदाय को बनाया निशाना

बता दें इस हमले के पीछे शिया समुदाय को निशाना बनाने का मकसद बताया जा रहा है। विस्फोट के बाद मस्जिद के अंदर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। घायल और खून से लथपथ लोग जमीन पर पड़े थे। घटना स्थल पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान तेजी से जारी है।

अस्पतालों में इमरजेंसी लागू

हमले के बाद इस्लामाबाद के प्रमुख अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और सीडीए अस्पताल में मुख्य इमरजेंसी, आर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग सक्रिय किए गए हैं। घायल और गंभीर स्थिति में मरीजों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कर उपचार प्रदान किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिक्रिया

हमलावर को गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने पहले ही रोकने की कोशिश की थी। इसके बावजूद विस्फोट हो गया। इमरजेंसी के चलते इमाम बारगाह और आसपास के इलाके को घेर लिया गया है और हर जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह घटना इस्लामाबाद में पिछले तीन महीनों में दूसरा आत्मघाती हमला है। 11 नवंबर, 2025 को G-11 इलाके में जिला और सत्र न्यायालय के बाहर हुए सुसाइड ब्लास्ट में 12 लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा घायल हुए थे।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in