बिना मिट्टी हवा में तैयार हो रहे आलू! ग्वालियर के कृषि वैज्ञानिकों का कमाल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने खेती की दुनिया में एक बड़ी खोज करके दिखाया है। अब किसान बिना मिट्टी के भी हवा में आलू उगा सकेंगे।

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. उज्जैन में आज से शुरू हुआ शिव नवरात्रि...दूल्हे जैसे सजेंगे महादेव, जानिए 9 दिनों में कब क्या होगा
  2. इन सात शिव मंदिरों में शिवलिंग को छूना है मना, जानें क्या हैं मान्यता
  3. नरम बिस्तर छोड़कर दरवाजे पर क्यों सोता है आपका कुत्ता? वजह जानकर हैरान हो जाएंगे
  4. बीड़ी सस्ती और सिगरेट महंगी पर वबाल! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मीम्स
  5. Lucknow का लुटेरा दूल्हा! किन्नर से रचाई शादी फिर लाखों का नकदी-जेवर लेकर हुआ फरार, तहकीकात में जुटी पुलिस
  6. जब जाम बन गया इतिहास: कहां लगा था दुनिया का सबसे लंबा ट्रैफिक जाम, 12 दिन तक सड़क पर फंसे रहे लोग
  7. पत्थर जैसा हलवा! देखकर मुंह में आया पानी, खाने में छूटे पसीने
  8. AI ने जापानी महिला को किया प्रपोज...फिर हुई शादी, जानें अनोखा लव स्टोरी
  9. 'कल से मेट्रो भूल जाओ...'', कंपनी के मालिक ने कर्मचारी को दिया सरप्राइज़; वीडियो हुआ वायरल
  10. पैर के भी होते हैं कान! चीन में हुई हैरान कर देने वाली अनोखी सर्जरी
  11. kumar Vishwas Yogi: ‘कूड़ा भी साफ करो’ वाले तंज पर ठहाकों से गूंज उठा पूरा सभागार
  12. “पापा, दर्द सहन नहीं हो रहा…” कनाडा के अस्पताल में 8 घंटे इंतजार के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत
  13. VIDEO : मरीज को ‘तू’ कहने पर हुआ विवाद, शिमला IGMC में डॉक्टर पर मारपीट का आरोप
  14. Payal Gaming MMS Video Update: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बताया पूरा सच, वायरल वीडियो असली या नकली!
  15. 1 मिनट 20 सेकंड Payal Gaming Viral Video पर क्या बोलीं? Link, MMS और पूरे विवाद पर Payal Dhare का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने खेती की दुनिया में एक बड़ी खोज करके दिखाया है। किसान अब बिना मिट्टी के भी हवा में आलू उगा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने इसके लिए एरोपोनिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिसमें पौधों को हवा में लटकाया जाता है और उनकी जड़ों पर सीधे पोषक तत्व दिए जाते हैं। इस तकनीक से खासकर 'लेडी रोसेटा' किस्म के आलू के बीज तैयार किए जा रहे हैं, जो अगले 2–3 साल में एमपी के किसानों के लिए उपलब्ध होंगे।

साइंस का कमाल हवा में उग रहे आलू

इस नई खोज ने पारंपरिक खेती के तरीके पूरी तरह बदल दिया है। एरोपोनिक्स एक ऐसी तकनीक है जिसमें पौधों को मिट्टी के बजाय हवा में लटकाया जाता है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए खास थर्माकोल शीट का इस्तेमाल किया है, जिसमें छोटे-छोटे छेद कर आलू के पौधों को इस तरह लगाया जाता है कि उनकी पत्तियां ऊपर धूप की ओर रहें और जड़ें नीचे एक अंधेरे बॉक्स में लटकती रहें। इन लटकती जड़ों पर हर कुछ मिनट में कंप्यूटर नियंत्रित मशीनों से पानी और जरूरी पोषक तत्वों छिड़की जाती है। इससे पौधों को सीधा पोषण मिलता है,और मिट्टी न होने के कारण फंगल इंफेक्शन या मिट्टी से होने वाले रोगों का खतरा लगभग शून्य हो जाता है। 

कम लागत मे ज्यादा पैदावारी

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला ने बताया कि यह तकनीक किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। सामान्य पद्धति से एक एकड़ में आलू की खेती के लिए लगभग 8 से 10 क्विंटल बीज की जरूरत होती है, जिससे करीब 100 क्विंटल पैदावार होती है। वहीं, एरोपोनिक्स तकनीक से तैयार बीज की गुणवत्ता इतनी बेहतरीन होती है कि केवल 1.20 क्विंटल बीज ही एक एकड़ के लिए पर्याप्त होता है। इसके बावजूद पैदावार सामान्य खेती की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा,यानी करीब 238 क्विंटल तक हो सकती है। यह किसानों के लिए कम संसाधन में अधिक उत्पादन का आदर्श मॉडल साबित होता है।

आलू की रानी लेडी रोसेटा’, चिप्स वाले भी लाइन में

विश्वविद्यालय में इस तकनीक से मुख्य रूप से 'लेडी रोसेटा' प्रजाति के आलू के बीज तैयार कर रहा है। यह आलू दिखने में लाल और पूरी तरह गोल होता है| जो मशीनों से प्रोसेसिंग के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद 'लो-शुगर' है। सामान्य आलू के चिप्स अक्सर तलते समय लाल या काले पड़ जाते हैं, जिससे उनकी क्वालिटी खराब लगती है, लेकिन लेडी रोसेटा आलू के चिप्स सुनहरे और क्रिस्पी बनते हैं। यही कारण है कि बड़ी चिप्स बनाने वाली कंपनियां सीधे किसानों के पास पहुंच रही हैं। अब तक मध्य प्रदेश के किसान इस लाभ से दूर थे, लेकिन अब वे भी गुजरात, बिहार और पंजाब के किसानों की तरह अपनी फसल सीधे बड़ी कंपनियों को बेच सकेंगे। 

टिश्यू कल्चर से तैयार हुआ सुपर आलू बीज

आलू को तैयार करने की प्रक्रिया लैब से शुरू होती है। सबसे पहले टिश्यू कल्चर और बायो-टेक्नोलॉजी की मदद से नर्सरी में पौधे तैयार किए जाते हैं। जब इन पौधों में जड़ें और पत्तियां पूरी तरह विकसित हो जाती हैं, तब उन्हें एरोपोनिक्स यूनिट में शिफ्ट किया जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तकनीक से तैयार आलू न केवल रोग-मुक्त होते हैं, बल्कि उनके कंद भी एक समान आकार के होते हैं। इस  विधि  में  पानी की बचत भी होती हैं, क्योंकि इसमें इस्तेमाल किया गया पानी दोबारा री-साइकिल होकर उपयोग में लाया जा सकता है। भविष्य में यह तकनीक उन इलाकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी, जहां खेती योग्य जमीन कम है या मिट्टी की गुणवत्ता खराब हो चुकी है।

written by-Falak Abdeen

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in