.jpg)
रिया चक्रवर्ती नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में नज़र आने वाली है आपको बता दे की रिया चक्रवर्ती 7 साल बाद फिल्मो की दुनिया में कमबैक कर रही हैं, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हाल ही में 20 नई फिल्में और वेब सीरीज अनाउंस किया है। जिसमे रिया चक्रवर्ती की 'फैमिली बिजनेस' भी शामिल है। इस वेब सीरीज में रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ अनिल कपूर, विजय वर्मा भी नज़र आयेंगे।
कमबैक पर क्या बोली एक्ट्रेस
रिया चक्रवर्ती ने सात साल बाद वापसी कर रही है। नेटफ्लिक्स की 'फैमिली बिजनेस' उनके लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है। इस लंबे ब्रेक के दौरान रिया ने अपनी निजी जिंदगी में कई मुश्किलें झेली हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि नेटफ्लिक्स इवेंट के लिए तैयार होना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 'मैंने 7 साल बाद कोई फिल्म की है। आखिरी बार 2019 में मैंने चेहरे के लिए शूटिंग की थी, और अब मेरा अगला शो रिलीज होने वाला है। सच में ये बहुत अजीब लग रह है, जैसे सपना सा, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं दोबारा एक्टिंग करूंगी। ये सब एकदम सच नहीं लगता है, क्योंकि ये तो सपना जैसा है ना? जैसे, 17 साल की उम्र में ये मेरा सपना था, फिर सब कुछ ऐसा हो गया, और मुझे काम मिलना बंद हो गया।
सपनों के बारे में की बात
'मुझे उस सपने में और नहीं जीना था। फिर भी, आप उसी में वापस आ गए हो, लेकिन अब आप बहुत बदल गए हो, क्योंकि अब आपका करियर अलग है। कई तरीकों से ये चीज अब आपके लिए पहले जितनी जरूरी नहीं रही, लेकिन कई तरीकों से अब ये पहले से भी ज्यादा मायने रखती है, है ना? ये वो तरह का एंटरटेनमेंट है जो पहले से से स्क्रिप्टेड है। अरे, वो भी तो स्क्रिप्टेड ही था।
कमबैक पर हूई इमोशनल रिया चक्रवर्ती
रिया ने अपने वीडियो के कैप्शन में सभी मेकर्स का धन्यवाद करते हुए एक भावनात्मक नोट साझा किया। 7 साल हो गए हैं जब से मैं सेट पर गई थी, लेकिन मैं आज भी वही लड़की हूं जो 17 साल की उम्र में मुंबई आई थी, बस एक्टिंग का सपना लेकर। मेरा एक हिस्सा तो आगे बढ़ गया, लेकिन मेरा एक हिस्सा वहीं रूक गया और इंतजार करता रहा और अब मैं फिर से यहां हूं। अपनी जिंदगी के दूसरे चैप्टर में, लगता है कि जिंदगी वही होती है जो तब होती है जब तुम दूसरे प्लान बनाने में बिजी रहते हो। बता दें कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में फंस गई थीं और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें राहत दी। इसके बाद रिया ने एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने बिजनेस पर ध्यान दिया और पॉडकास्ट करना भी शुरू किया था।
written by-Falak Abdeen















