
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा का आज जवाब दिया है। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 घंटा 35 मिनट तक भाषण दिया। पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया चुनौतियों से जूझ रही है। नए वर्ल्ड ऑर्डर बन रहा है और नए वर्ल्ड ऑर्डर में दुनिया का झुकाव भारत की ओर है। महिलाओं युवाओं का विकास हमारा लक्ष्य है। वहीं, विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।
चोरी करना इनका पुस्तैनी धंधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि चोरी करना इनका पुश्तैनी धंधा है। पीएम ने कहा कि सत्ता पाने के लिए इन्होंने महात्मा गांधी का ‘सरनेम’ तक चुरा लिया, ताकि वे अपनी कमियों को छिपा सकें और देश की जनता को गुमराह कर सकें.
युवराज ने एक सांसद को गद्दार कहा- मोदी
पीएम मोदी ने बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा, उन्हेांने कहा, कल एक शातिर दिमाग वाले युवराज ने एक सांसद को गद्दार कह दिया, उनका अहंकार तो देखिए। युवराज ने सिख सांसद को गद्दार कहा, इसलिए गद्दार कहा क्योंकि वे सिख हैं।
ये कौन से संस्कार हैं- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि मुहब्बत की दुकान खोलने की बात करने वाले मोदी की कब्र खोदने के सपने देख रहे हैं, ये कौन से संस्कार हैं।
कांग्रेस ने सिर्फ घोषणाएं कीं, कभी पूरा नहीं किया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सरदार सरोवर बांध, जिसका काम उनके जन्म से भी पहले शुरू हुआ था, उसका उद्घाटन आखिरकार उन्होंने ही प्रधानमंत्री के रूप में किया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परियोजनाएं घोषित तो कीं, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, “हमने दिखाया है कि क्रियान्वयन (implementation) कैसे किया जाता है, चाहे वह सड़क हो, रेल हो या अन्य सुविधाएं।
बड़े-बड़े देश भारत के साथ करना चाहते हैं व्यापार- मोदी
राज्यसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,…दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक साझेदारियां बनाने के लिए आतुर हैं। चाहे वह यूरोपीय संघ (EU) के साथ व्यापार समझौता हो या संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हालिया ट्रेड डील… पीयूष गोयल जी ने कल सदन में इस पर विस्तृत जानकारी दी थी।
जवाब देना पड़ेगा- पीएम मोदी
वाकआउट पर गए विपक्ष पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, जो लोग थक गए थे, चले गए, लेकिन कभी न कभी उन्हें जवाब देना पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत कैसे बनाकर रखी थी। दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था।
TMC और AAP पर भी कसा तंज
TMC पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों को बचाने के लिए कोर्ट पर दबाव, अदालतों पर दबाव बनाया जा रहा है, क्या हमारा युवा ये बर्दाश्त करेगा। वहीं, आम आदमी पार्टी पर तंज सकते हुए पीएम मोदी ने कहा एक पार्टी जिनकी पूरी सरकार शराब में चली गयी, वो ब्लैक की बात कर रहे थे, लगता है उनका ब्लैक से कुछ है, सबका अतीत होता है।
written by- Toshi Shah















