देसी OSM ने मचाया तहलका! कंपनी ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स और कीमत जान हो जाएंगे हैरान

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बात करें तो, इसमें 3.45 kWh का एलएमएफपी IP67 रेटेड बैटरी है, वही, इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. Jeep का बड़ा ऐलान... पांच साल बाद कंपनी भारत में लॉन्च करेंगी नई SUV, जानें फीचर्स और दाम!
  2. Yamaha ने लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06, 169 किमी रेंज और दमदार फीचर्स
  3. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, दर्ज की 20 लाख करोड़ की बढ़त
  4. बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट; जानें पूरी अपडेट
  5. EV में बड़ा बदलाव, भागती हुई कार होगी चार्ज! इस कंपनी ने गाड़ी की छत पर लगाया सोलर पैनल
  6. किचन को बनाना है लग्जरियस तो खरीदें Haier की ये 4-डोर रेफ्रिजरेटर...कंपनी ने लॉन्च की शानदार फ्रिज
  7. नए लुक में दिखेगी Hyundai Exter Facelift...दाम और फीचर्स हैं मजेदार
  8. नई BMW X3 30 xDrive जल्द होगी लॉन्‍च, इस दिन से शुरू होगी प्री बुकिंग... फीचर्स और कीमत कर देंगे हैरान!
  9. नई Renault Duster 2026 भारत में लॉन्च से पहले आई सामने, जानिए डिजाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स
  10. जल्द ही लॉन्च होगी Renault Duster Hybrid, लुक और फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान
  11. महिंद्रा ने लॉन्च किया Thar ROXX का स्टार एडिशन, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश!
  12. iPhone 18 Pro लीक्स: नए डिस्प्ले और A20 चिप के साथ तैयार हो रहा है Apple का फ्लैगशिप, जानिए कीमत और फीचर्स
  13. इलेक्ट्रिक व्हीलर में स्मार्ट रेवोल्यूशन! भारत में पहला AI-DefinedTwo-Wheeler प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च
  14. Toyota की पहली EV Urban Cruiser Ebella को भारत में की गई लॉन्च, जानें क्या है खास?
  15. भारत में जल्द शुरू होगी Apple Pay, जानें कब से कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रयोग

इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर और 4-व्हीलर बनाने वाली पॉपुलर देसी कंपनी ओमेगा सिकी मोबिलिटी (Omega Seiki Mobility) ने अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में जोरदार एंट्री की है। बता दें कि कंपनी ने पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर वीएक्सट्रा (Vextra) लॉन्च कर दिया है। ओएसएम वीएक्स्ट्रा को भारत के साथ ही विदेशी बाजारों में भी बेचा जाएगा। कंपनी ने पहले साल में इस स्कूटर की 15000 यूनिट को बेचने का लक्ष्य रखा है, जिनमें भारत में 9000 यूनिट और विदेशों में 6000 यूनिट का टारगेट है।

जानें बैटरी-रेंज और स्पीड के बारे में

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बात करें तो, इसमें 3.45 kWh का एलएमएफपी IP67 रेटेड बैटरी है, वही, इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है। इसकी बैटरी को 0-80 फीसदी चार्ज होने में 4 घंटे लगते हैं और 5 घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। ओएसएम वीएक्स्ट्रा में 3 किलोवॉट का बीएलडीसी हब मोटर लगा है। ओएसएस के इस स्कूटर को हाई स्पीड सेगमेंट में पेश किया गया है और इसकी टॉप स्पीड 70 kmph है।

3.5 इंच का कलर डिस्प्ले और 3 राइडिंग मोड

Vextra के कन्वीनियंस और सेफ्टी से जुड़े फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5 इंच का कलर एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्पीड और डिस्टेंस टू एंप्टी समेत काफी सारी जरूरी जानकारियां दिखती हैं। वहीं, ईको, सिटी और स्पोर्ट्स जैसे 3 राइडिंग मोड के साथ ही यूएसबी चार्जिंग, सीबीएस ब्रेकिंग, 12 डिग्री की ग्रेडिबिलिटी, AIS-156 बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, एलईडी लाइट्स और आकर्षक डिजाइन समेत कई सारी खूबियां दिए गए हैं।

फाउंडर और चेयरमैन ने कही ये बात

कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन उदय नारंग का कहना है कि Vextra के जरिए OSM ने हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कदम रखा है, उनके मुताबिक यह स्कूटर मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों के ग्राहकों के लिए भी एक अच्छा और किफायती विकल्प साबित हो सकता है।

 written by- Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in