US-EU से ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी का मलेशिया दौरा, जाकिर नायक के प्रत्यर्पण समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री की यात्रा के साथ ही 10वां भारत-मलेशिया सीईओ फोरम भी आयोजित होगा। यह प्रधानमंत्री की मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी।

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी, बोले- कांग्रेस ने संविधान, राष्ट्रपति से लेकर सिखों तक का किया अपमान
  2. 'अबोध बालक' पर संसद में जोरदार हंगामा, राहुल गांधी पर नड्डा के तंज के बाद खरगे का पलटवार
  3. 42 साल बाद 100 साल के बुजुर्ग को आखिरकार मिला न्याय, हत्या मामले में कोर्ट ने किया बाइज्जत बरी
  4. 3 सगी बहनों की खुदकुशी की पहेली सुलझाएगी 8 पन्नों वाली डायरी! अबतक क्या क्या हुआ खुलासा?
  5. दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में IMD ने जारी किए अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम
  6. 2026 में सिंगापुर यात्रा से पहले जान लें नया ‘नो बोर्डिंग’ नियम, भारतीय यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट
  7. लोकसभा में गरमाई सियासत, BJP नेता निशिकांत दुबे ने नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
  8. नेपाल से इस्तांबुल जा रही तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. दिल्लीवाले हो जाएं सावधान! रोज गायब हो रहे हैं 54 लोग, अबतक 137 बच्चे समेत 807 लापता
  10. पीएम Modi लोकसभा में देंगे जवाब, संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन
  11. Ghaziabad: Korean गेम ने ली तीन नाबालिग बहनों की जान, नौवीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड
  12. अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर... बेसेंट और रुबियो से की मुलाकात, जानिए क्या है खास
  13. ओले, बारिश संग गिर सकती है बिजली! इन राज्यों में IMD ने जारी किए अलर्ट, जानें मौसम के हाल
  14. वृषभ, कन्या समेत इन राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, जानिए आज का राशिफल
  15. युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए सीएम, BJP विधायक दल के नेता चुने गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया के दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री की मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच सहयोग की समीक्षा की जाएगी। इसमें व्यापार और निवेश, रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग से लेकर डिजिटल और वित्तीय टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और जन-संबंधों तक के क्षेत्र शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वार्ता में पारस्परिक लाभ के लिए भविष्य में होने वाले सहयोग की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।इसके साथ ही वॉन्टेड विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का प्रत्यर्पण भी शामिल है। बता दें ज़ाकिर नाइक को भारत लाने के बारे में विदेश मंत्रालय के सचिव (ईस्ट) पी. कुमारन ने गुरुवार को कहा, “मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि इस दौरे के दौरान सभी मुद्दों पर बात होगी। हमने पिछले दौरों में भी, अलग-अलग लेवल पर इन मुद्दों पर बात करने के मौके मिले हैं। जब तक सभी टेक्निकल प्रोसेस पूरे नहीं हो जाते, हम इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। हमें उम्मीद है कि हमें मनचाहा नतीजा मिलेगा।”

व्यापार प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे पीएम

वस्तुओं, सेवाओं और निवेश को कवर करने वाला भारत-मलेशिया द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) 1 जुलाई, 2011 से प्रभावी हुआ। आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) जनवरी 2010 में लागू हुआ, जबकि आसियान-भारत सेवा और निवेश व्यापार समझौते जुलाई 2015 से परिचालन में हैं और इसकी समीक्षा जारी है। मोदी वहां भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग और व्यापार प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। 

भारत-मलेशिया सीईओ फोरम का होगा आयोजन

प्रधानमंत्री की यात्रा के साथ ही 10वां भारत-मलेशिया सीईओ फोरम भी आयोजित होगा। यह प्रधानमंत्री की मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए जाने के बाद पहली यात्रा होगी। मलेशिया में 29 लाख से अधिक भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो विश्व में तीसरा सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।

तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है आसियान

आसियान में मलेशिया भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 2024-25 में भारत-मलेशिया व्यापार 19.9 अरब डॉलर था, जिसमें 7.36 अरब डॉलर का निर्यात और मलेशिया से 12.54 अरब डॉलर का आयात शामिल था।

 written by- Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in