
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहेगा और तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि कई जगह हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, पूर्वांचल में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 6 फरवरी से मौसम फिर से बदलाव आने वाली है, क्योंकि हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ उठ रहा है जिससे मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं 6 से 10 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। लोगों को मौसम की ताज़ा जानकारी पर नजर रखने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
दिल्ली का मौसम और आने वाले बदलाव
दिल्ली में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री और अधिकतम 22 से 24 डिग्री के बीच रहेगा, यानी सुबह के वक्य ज्यादा ठंड का अहसास नहीं होगा। बता दें की मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 6 और 9 से 10 फरवरी को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ उठने से कुछ जगहों पर बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
6 फरवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी हिस्सों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। इसी दौरान मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 7 फरवरी तक सुबह और रात के समय भी कोहरे की आशंका है। इसके अलावा 6 फरवरी को बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कोहरे की संभावना बनी हुई है।
Written By - Namita Verma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)