
Amit Shah Visit Jammu and Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। शाह 5 से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र और किश्तवाड़ व उधमपुर में जारी आतंकरोधी अभियानों के बीच हो रहा यह दौरा सुरक्षा के नजरिए से अहम माना जा रहा है और वही शाह के दौरे से ठीक पहले कश्मीरी पंडितों की हत्या का एक पत्र वायरल हो गया है।
सीमा चौकियों पर तैनात जवानों से मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर बीएसएफ द्वारा लगाए गए नए सुरक्षा उपकरणों का वह निरीक्षण करेंगे। साथ ही सीमा चौकियों पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनकी जरूरतों और समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। इस दौरान अमित शाह स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर देंगे।
कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र
गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले कश्मीर घाटी में तनाव का माहौल बन गया है। कश्मीरी पंडितों को घाटी में वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। फॉल्कन स्क्वाड के नाम से जारी पत्र में की पुलिस व सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि,अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
बताया गया है कि 3 फरवरी की तारीख वाले इस पत्र में कश्मीरी प्रवासी पंडितों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि वे कथित लाभों के लालच में अपनी जान खतरे में न डालें। पत्र में पहले दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज करने वालों के अंजाम का जिक्र करते हुए गंभीर धमकी दी गई है, जिससे घाटी में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
समझौते को तोड़ने पर चेतावनी
पत्र में कहा गया है कि पहले कश्मीरी प्रवासी पंडितों को निशाना बनाने की गतिविधियां रोक दी गई थीं, क्योंकि कश्मीरी प्रवासी पंडित कुछ समूहों और उनके बड़ों ने आश्वासन दिया था कि वे किसी संघी सरकार के साथ नहीं जाएंगे। अब उन्होंने यह समझौता तोड़ दिया है, इसलिए इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। पत्र में यह भी लिखा है कि उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Written By - Namita Verma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)