अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड के साथ होगी खिताब जंग

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है...

8 घंटे पहले

और पढ़े

  1. Women's Premier League के फाइनल में भिड़ेंगी ये टीम, जानिए कब और कहां देख सकते हैं मैच
  2. मैरी कॉम ने अपने विवादित बयान पर मांगी माफी, बताया भावनाओं में आकर दिया बयान
  3. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा टी20 का आखिरी मुकाबला, ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे मैच; जानें पूरी अपडेट
  4. क्रिकेट के सुपरस्टार रोहित शर्मा: तीन दोहरे शतक, 13,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी, नवाजे जाएंगे पद्मक्षी सम्मान से
  5. टी20 वर्ल्ड कप 2026: ICC ने लिया सख्त फैसला, बांग्लादेश को दिखाया बाहर रास्ता, स्कॉटलैंड को मिली जगह
  6. भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे बुमराह और अक्षर पटेल, हर्षित राणा और कुलदीप यादव की एंट्री
  7. ICC ODI Ranking: विराट कोहली से छिना नंबर-1 का ताज, डेरिल मिचेल बने दुनिया के टॉप बल्लेबाज़
  8. साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से सन्यास लेने का किया ऐलान, घुटने की घातक चोट बनी वजह
  9. India को मिली हार, न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता तीसरा मैच; Kohli की शतक नहीं आई काम!
  10. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे, इंदौर में होगा फैसला
  11. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026: भारत और बांग्लादेश का मैच टॉस में बिना हाथ मिलाए हुआ शुरू
  12. पहले Gautam फिर Virat, बाबा महाकाल के भक्ति में हुए लीन; भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर्स
  13. WPL 2026: गुजरात जायंट्स की शानदार गेंदबाजी, पावरप्ले में लड़खड़ाई आरसीबी
  14. खिलाड़ियों के दबाव में झुका BCB, नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमेटी चेयरमैन पद से हटाया
  15. BCB बनाम खिलाड़ी: नजमुल इस्लाम को अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं तो बांग्लादेशी क्रिकेट का बहिष्कार

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बड़े लक्ष्य के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने आत्मविश्वास के साथ रन चेज किया और मैच आसानी से अपने नाम कर लिया।

अफगानिस्तान ने बनाया 310 रनों का बड़ा स्कोर

इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए। इतना बड़ा स्कोर देखकर ऐसा लग रहा था कि भारत के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा, लेकिन भारतीय टीम ने दबाव में भी बेहतरीन खेल दिखाया।

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज ने बेहतरीन शतक लगाया। उन्होंने 104 गेंदों में 115 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने भारत की जीत की नींव रखी।

सूर्यवंशी और कप्तान म्हात्रे की अहम भूमिका

आरोन जॉर्ज के अलावा वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी शानदार बल्लेबाजी की। सूर्यवंशी ने सिर्फ 33 गेंदों पर 68 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। वहीं, कप्तान म्हात्रे ने 59 गेंदों में 62 रन बनाए और मैच को मजबूती से संभाला। भारत ने 41.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

फाइनल में इंग्लैंड से होगा मुकाबला

अब फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। भारत और इंग्लैंड के बीच खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। खास बात यह है कि भारत इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in