2026 में सिंगापुर यात्रा से पहले जान लें नया ‘नो बोर्डिंग’ नियम, भारतीय यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट

अगर आप साल 2026 में सिंगापुर घूमने या काम से जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है। सिंगापुर सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक नया ‘नो बोर्डिंग डायरेक्टिव’ लागू किया है...

9 घंटे पहले

और पढ़े

  1. लोकसभा में गरमाई सियासत, BJP नेता निशिकांत दुबे ने नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
  2. नेपाल से इस्तांबुल जा रही तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. दिल्लीवाले हो जाएं सावधान! रोज गायब हो रहे हैं 54 लोग, अबतक 137 बच्चे समेत 807 लापता
  4. पीएम Modi लोकसभा में देंगे जवाब, संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन
  5. Ghaziabad: Korean गेम ने ली तीन नाबालिग बहनों की जान, नौवीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड
  6. अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर... बेसेंट और रुबियो से की मुलाकात, जानिए क्या है खास
  7. ओले, बारिश संग गिर सकती है बिजली! इन राज्यों में IMD ने जारी किए अलर्ट, जानें मौसम के हाल
  8. वृषभ, कन्या समेत इन राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, जानिए आज का राशिफल
  9. युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए सीएम, BJP विधायक दल के नेता चुने गए
  10. लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया चीन का मुद्दा, हंगामे के कारण तीन बार स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही
  11. सुप्रीम कोर्ट ने Meta और WhatsApp को चेताया, प्राइवेसी कानून का उल्लंघन नहीं चलेगा
  12. Weather alert: फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में हिमपात, मैदानों में बारिश और कोहरा
  13. लोकसभा हंगामा: नरवणे की किताब पर संसद में संग्राम, राहुल गांधी के साथ खड़ी दिखीं बहन प्रियंका
  14. मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब मेट्रो कार्ड की टेंशन खत्म! स्मार्टफोन से करें बिना टिकट और कार्ड के सफर
  15. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बताया बीजेपी की IT सेल, काले कपड़े पहनकर किया विरोध

अगर आप साल 2026 में सिंगापुर घूमने या काम से जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है। सिंगापुर सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक नया ‘नो बोर्डिंग डायरेक्टिव’ लागू किया है। इस नियम के तहत अब यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही रोका जा सकता है। खासतौर पर भारतीय यात्रियों को अब अपने दस्तावेज पहले से पूरी तरह सही रखने होंगे।

कब से लागू हुआ नया नियम?

सिंगापुर की इमिग्रेशन एंड चेकपॉइंट्स अथॉरिटी (ICA) ने यह नया नियम 30 जनवरी 2026 से लागू कर दिया है। इसके तहत चांगी और सेलेटार एयरपोर्ट पर आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्री-डिपार्चर इमिग्रेशन जांच अनिवार्य कर दी गई है। अब इमिग्रेशन जांच सिर्फ सिंगापुर पहुंचने के बाद नहीं, बल्कि उड़ान से पहले ही की जाएगी।

क्या है ‘नो बोर्डिंग डायरेक्टिव’?

इस नए सिस्टम के तहत यात्रियों की जानकारी फ्लाइट मैनिफेस्ट और SG Arrival Card के जरिए पहले ही जांच ली जाएगी। अगर जांच में कोई यात्री सिंगापुर में प्रवेश के लिए अयोग्य पाया जाता है, तो एयरलाइन को सीधे नो बोर्डिंग का निर्देश भेजा जाएगा। इसके बाद उस यात्री को फ्लाइट में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

चेक-इन के समय हो सकती है अतिरिक्त जांच

कुछ यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान अतिरिक्त वेरिफिकेशन किया जा सकता है। इसमें यह देखा जाएगा कि यात्री के पास वैध सिंगापुर वीजा है या नहीं, पासपोर्ट की वैधता सही है या नहीं, SG Arrival Card ठीक से भरा गया है या नहीं।

किन यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से रोका जा सकता है?

1. जिनके पास वैध सिंगापुर वीजा नहीं है

2. जिनके पासपोर्ट की वैधता 6 महीने से कम है

3. जिन्होंने SG Arrival Card जमा नहीं किया या गलत जानकारी दी है

4. जिनका इमिग्रेशन या सुरक्षा से जुड़ा नकारात्मक रिकॉर्ड है

पहले क्या व्यवस्था थी?

पहले ऐसे यात्रियों को सिंगापुर पहुंचने के बाद इमिग्रेशन काउंटर पर रोका जाता था। अब सरकार ने यह प्रक्रिया पहले ही पूरी करने का फैसला किया है, ताकि सिर्फ योग्य यात्रियों को ही देश में प्रवेश मिल सके।

नियम तोड़ने पर एयरलाइंस पर कार्रवाई

अगर कोई एयरलाइन इस नियम का पालन नहीं करती है, तो उस पर 10,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले एयरलाइन स्टाफ पर भी कार्रवाई संभव है।

अगर बोर्डिंग से रोक दिया जाए तो क्या करें?

अगर किसी यात्री को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया जाता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उस पर हमेशा के लिए सिंगापुर जाने की पाबंदी लग गई है। ऐसे यात्री ICA के फीडबैक चैनल के जरिए संपर्क कर सकते हैं और अपनी एंट्री के लिए क्लियरेंस की मांग कर सकते हैं।

यात्रा से पहले क्या करें?

सिंगापुर जाने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपका पासपोर्ट वैध हो, वीजा सही हो, SG Arrival Card सही जानकारी के साथ भरा गया हो ताकि एयरपोर्ट पर किसी तरह की परेशानी न हो। 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in