लोकसभा में गरमाई सियासत, BJP नेता निशिकांत दुबे ने नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

लोकसभा में चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया और कहा कि देश के सामने नेहरू-गांधी परिवार का पूरा इतिहास आना चाहिए...

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 2026 में सिंगापुर यात्रा से पहले जान लें नया ‘नो बोर्डिंग’ नियम, भारतीय यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट
  2. नेपाल से इस्तांबुल जा रही तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. दिल्लीवाले हो जाएं सावधान! रोज गायब हो रहे हैं 54 लोग, अबतक 137 बच्चे समेत 807 लापता
  4. पीएम Modi लोकसभा में देंगे जवाब, संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन
  5. Ghaziabad: Korean गेम ने ली तीन नाबालिग बहनों की जान, नौवीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड
  6. अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर... बेसेंट और रुबियो से की मुलाकात, जानिए क्या है खास
  7. ओले, बारिश संग गिर सकती है बिजली! इन राज्यों में IMD ने जारी किए अलर्ट, जानें मौसम के हाल
  8. वृषभ, कन्या समेत इन राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, जानिए आज का राशिफल
  9. युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए सीएम, BJP विधायक दल के नेता चुने गए
  10. लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया चीन का मुद्दा, हंगामे के कारण तीन बार स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही
  11. सुप्रीम कोर्ट ने Meta और WhatsApp को चेताया, प्राइवेसी कानून का उल्लंघन नहीं चलेगा
  12. Weather alert: फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में हिमपात, मैदानों में बारिश और कोहरा
  13. लोकसभा हंगामा: नरवणे की किताब पर संसद में संग्राम, राहुल गांधी के साथ खड़ी दिखीं बहन प्रियंका
  14. मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब मेट्रो कार्ड की टेंशन खत्म! स्मार्टफोन से करें बिना टिकट और कार्ड के सफर
  15. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बताया बीजेपी की IT सेल, काले कपड़े पहनकर किया विरोध

लोकसभा में चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया और कहा कि देश के सामने नेहरू-गांधी परिवार का पूरा इतिहास आना चाहिए। इस बयान के बाद सदन में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया।

एक किताब नहीं, सौ किताबें लेकर आया हूं

निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी पिछले तीन दिनों से एक ऐसी किताब को लेकर संसद में हंगामा कर रहे हैं, जो अभी तक प्रकाशित भी नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि वह नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ी 100 किताबें लेकर संसद आए हैं और इन पर भी चर्चा होनी चाहिए।

नेहरू-गांधी परिवार पर गंभीर आरोप

BJP सांसद ने कहा कि देश के बंटवारे के समय की घटनाओं और उस दौर के फैसलों पर सवाल उठाए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय देश से जुड़ी अहम जानकारियां नेहरू एडविना के साथ मिल बैठ कर गलत तरीके से साझा की गई। माउंटबेटन और एडविना के साथ किस तरह देश का बंटवारा गया। निशिकांत दुबे ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार का इतिहास झूठ, भ्रष्टाचार, मक्कारी और गलत नीतियों से जुड़ा रहा है।

कांग्रेस ने देश को नुकसान पहुंचाने

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि कई किताबों पर कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार ने रोक लगाई है। उनका आरोप था कि कांग्रेस पार्टी ने देश को नुकसान पहुंचाया और हमेशा गलत ताकतों का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी खुद को सत्ता का असली हकदार मानती है।

राहुल गांधी का पलटवार

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एम. एम. नरवणे की एक अप्रकाशित किताब की प्रति लेकर सदन पहुंचे थे। उन्होंने किताब के एक हिस्से का जिक्र करते हुए दावा किया कि जब चीन के टैंक भारत की सीमा की ओर बढ़ रहे थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री संसद में आते हैं, तो वह यह किताब उन्हें भेंट करेंगे। 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in