.jpg)
बिहार के बेगूसराय जिले में एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या का खुलासा हुआ है। हत्या का आरोपी महिला का पति ही निकला। वारदात के बाद पति ने खुद पुलिस को सूचना दी और रोने का नाटक करता रहा, लेकिन सख्त पूछताछ में सच सामने आ गया। इंस्टाग्राम पर पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान पति ने बेटी के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी पति सलाखों के पीछे कैद है।
आरोपी पति ने पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को सूचना दी।
इस मामले में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, चार कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि 1 फरवरी की शाम तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव निवासी चंदन कुमार चौधरी अपनी पत्नी सुमन कुमारी और बेटी के साथ साली के यहां पूजा में जा रहा था। इसी दौरान चंदन ने रास्ते में खेत में ले जाकर पत्नी सुमन की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।
रोने का ड्रामा फेल, सच उगला कातिल पति ।
हत्या के बाद चंदन ने ही पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए पड़ोसी दीपक कुमार पर आपसी विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर एसपी मनीष और तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के मायके पक्ष द्वारा पति पर शक जताए जाने के बाद पुलिस ने चंदन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
महिला के गुजरात में रह रहे शख्स से अवैध संबंध होने की बात सामने आई ।
पुलिस अधीक्षक मनीष ने खुलासा किया कि चंदन कुमार चौधरी ने पूरी साजिश रचकर अपनी पत्नी सुमन कुमारी की हत्या की। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि सुमन कुमारी का अखिलेश नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था, जिसके चलते वह कई बार गुजरात भी जा चुकी थी।
आरोपी पति के अनुसार, बार-बार समझाने के बावजूद सुमन नहीं मान रही थी और पूजा से लौटने के बाद भी वह अपने प्रेमी के पास गुजरात जाने वाली थी। इसी कारण उसने बहन के घर ले जाते समय रास्ते में ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
Written By Namita Verma.






.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)