नांदेड़ का कातिल बाप: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पिता ने ली मासूम बेटी की जान, नहर में फेंकी बच्ची की लाश

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पंचायत चुनाव में सरपंच बनने के लिए अपनी छह साल की बेटी की हत्या कर दी...

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, बेटी के सामने ही पत्नी को उतारा मौत के घाट
  2. ठाणे: 18 मंजिला इमारत में भीषण आग, 70 से ज्यादा लोग को किया रेस्क्यू, दो बुजुर्ग घायल
  3. नोएडा के पर्थला ब्रिज पर महिलाओं से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद दो युवक गिरफ्तार
  4. कल पंजाब दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, आदमपुर एयरपोर्ट और लुधियाना हलवारा टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन
  5. Maharashtra : सुनेत्रा पवार बनेंगी पहली महिला डिप्टी सीएम? शरद पवार बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं
  6. ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा से निष्कासित, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर विवादित बयान का असर
  7. बर्फ, मौत और वफादारी... हिमाचल की बर्फीली पहाड़ियों में टूटी दो जिंदगियां, 4 दिन तक मालिकों के पास बैठा रहा डॉगी
  8. कोलकाता में मोमो फैक्ट्री में भीषण आग: 7 लोगों की मौत, 20 लापता, बाहर से गेट बंद होने का लगा आरोप
  9. प्रयागराज विवाद: राकेश टिकैत ने संत और किसानों की नाराजगी को बताया देश के लिए खतरा, प्रशासन पर उठाए सवाल
  10. सागर में सिस्टम फेल: नहीं मिली एम्बुलेंस, ठेले पर पत्नी को अस्पताल ले गया बुज़ुर्ग, रास्ते में मौत
  11. हॉस्टल में पिटाई और अपमान से परेशान होकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र की आत्महत्या, संचालक पर गंभीर आरोप
  12. उत्तर प्रदेश दिवस 2026: अमित शाह ने तीन दिवसीय उत्सव का किया उद्घाटन, एक जनपद-एक व्यंजन योजना की शुरुआत
  13. जम्मू-कश्मीर से हिमाचल तक भारी बर्फबारी, सड़कें जाम और फ्लाइट रद्द होने से पर्यटक फंसे
  14. प्रयागराज माघ मेला: वसंत पंचमी पर ऐतिहासिक स्नान, 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम पर आस्था की डुबकी
  15. जम्मू-कश्मीर: कठुआ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी उस्मान ढेर, मावी और अख्तर की तलाश जारी

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पंचायत चुनाव में सरपंच बनने के लिए अपनी छह साल की बेटी की हत्या कर दी। दरअसल महाराष्ट्र के पंचायत राज कानून के मुताबिक जिस भी व्यक्ति के दो से अधिक बच्चें हैं, वह पंचायत के चुनाव लड़ने के लिए मानय नहीं है। जिसके चलते पांडुरंग कोंडमंगले ने अपनी एक बेटी का जान ले ली।

केरूर गांव का मामला

28 वर्षीय पांडुरंग के तीन बच्चे थे, एक तीन साल का बेटा और दो छह साल की जुड़वां बेटियां। उसका मकसद आगामी पंचायत चुनाव में सरपंच बनना था। लेकिन दो बच्चों से अधिक होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ सकता था। पांडुरंग ने पहले इस समस्या का हल निकालने के लिए गांव के मौजूदा सरपंच से बात की, लेकिन योजना काम नहीं आई, तो उसने बेटी की हत्या का प्लान बनाया।

हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास

इसके बाद पांडुरंग ने अपनी बेटी की हत्या कर उसे तेलंगाना के निजामाबाद में निजामसागर नहर में फेंक दिया। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पानी में गिरने की आवाज सुनी और लाश तैरती देखी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची की तस्वीरें सोशल मीडिया और अखबार में साझा की। केरूर गांव के ही एक व्यक्ति ने देखा और इसका जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

पांडुरंग से जब बच्ची के बारे में पूछा गया तो पहले उसने पुलिस से झूठ कहा कि बच्ची कहीं इलाज करा रही है। लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद अपराधी बाप को गिरफ्तार कर लिया गया।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in