
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी ला दी है। मंगलवार को बाजार मजबूत बढ़त के साथ खुले, जिससे निवेशकों को एक ही झटके में बड़ा फायदा हुआ। शुरुआती कारोबार में बाजार पूंजीकरण में करीब 20 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस समझौते के बाद बाजार में खरीदारी का माहौल बना और बड़े, मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।
मार्केट कैप में 20 लाख करोड़ की बढ़ोतरी
तेजी के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप तेजी से बढ़ा। 2 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब ₹455 लाख करोड़ था, जो ट्रेडिंग शुरू होते ही बढ़कर ₹474 लाख करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि, दिन के दौरान इसमें हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
निफ्टी ने बनाई बड़ी बढ़त का रिकॉर्ड
बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने भी नया इतिहास रच दिया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 1200 अंकों तक उछल गया, जो एक दिन की सबसे बड़ी शुरुआती बढ़त मानी जा रही है। ट्रेड डील की खबर के बाद बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा।
कई शेयरों ने छुआ 52 हफ्ते का नया हाई
तेजी के इस दौर में कुछ बड़े शेयरों ने 52 हफ्ते का नया रिकॉर्ड हासिल किया। भारत फोर्ज, अशोक लीलैंड और फेडरल बैंक के शेयर नए रिकॉर्ड पर पहुंचे। भारत फोर्ज का शेयर करीब ₹1588, अशोक लीलैंड ₹203 और फेडरल बैंक ₹298.25 तक पहुंच गया।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार उछाल
ट्रेड डील का सबसे ज्यादा फायदा टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को मिला है। गोकलदास एक्सपोर्ट्स, के.पी.आर. मिल, इंडो काउंट और अरविंद जैसे शेयरों में 20 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। ये कंपनियां अमेरिका को बड़े पैमाने पर निर्यात करती हैं।
स्मॉलकैप सेगमेंट में वेल्सपन लिविंग, आरती इंडस्ट्रीज, पीसीबीएल केमिकल, ट्राइडेंट और त्रिवेणी टर्बाइन जैसे शेयरों में 10 से 20 फीसदी तक की मजबूती देखने को मिली।
- YUKTI RAI








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)