बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट; जानें पूरी अपडेट

आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभी सेंसेक्स में भारी अंकों में गिरालट हुई है और निफ्टी में भी गिरवाट देखने को मिल रही है।

01 February 2026

और पढ़े

  1. Jeep का बड़ा ऐलान... पांच साल बाद कंपनी भारत में लॉन्च करेंगी नई SUV, जानें फीचर्स और दाम!
  2. Yamaha ने लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06, 169 किमी रेंज और दमदार फीचर्स
  3. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, दर्ज की 20 लाख करोड़ की बढ़त
  4. EV में बड़ा बदलाव, भागती हुई कार होगी चार्ज! इस कंपनी ने गाड़ी की छत पर लगाया सोलर पैनल
  5. किचन को बनाना है लग्जरियस तो खरीदें Haier की ये 4-डोर रेफ्रिजरेटर...कंपनी ने लॉन्च की शानदार फ्रिज
  6. नए लुक में दिखेगी Hyundai Exter Facelift...दाम और फीचर्स हैं मजेदार
  7. नई BMW X3 30 xDrive जल्द होगी लॉन्‍च, इस दिन से शुरू होगी प्री बुकिंग... फीचर्स और कीमत कर देंगे हैरान!
  8. नई Renault Duster 2026 भारत में लॉन्च से पहले आई सामने, जानिए डिजाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स
  9. जल्द ही लॉन्च होगी Renault Duster Hybrid, लुक और फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान
  10. महिंद्रा ने लॉन्च किया Thar ROXX का स्टार एडिशन, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश!
  11. iPhone 18 Pro लीक्स: नए डिस्प्ले और A20 चिप के साथ तैयार हो रहा है Apple का फ्लैगशिप, जानिए कीमत और फीचर्स
  12. इलेक्ट्रिक व्हीलर में स्मार्ट रेवोल्यूशन! भारत में पहला AI-DefinedTwo-Wheeler प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च
  13. Toyota की पहली EV Urban Cruiser Ebella को भारत में की गई लॉन्च, जानें क्या है खास?
  14. भारत में जल्द शुरू होगी Apple Pay, जानें कब से कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रयोग
  15. Bajaj ने लॉन्च की नई Pulsar 125, कीमत और फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

आज यानी 1 फरवरी को देश में आम बजट पेश किया गया है। आज रविवार का दिन है। आमतौर पर शेयर बाजार में शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है, लेकिन आज रविवार के दिन निवेशकों के लिए सामान्य छुट्टी के दिनों से अलग है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट भाषण को देखते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने एलान किया था कि इस दौरान शेयर बाजार खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा। बता दें कि बजट में एफ एंड ओ के तहत STT को बढ़ा दिया गया है। पिछली बजट में भी इसको बढ़ाया गया था।  इस बार इसे 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया गया है। इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

बजट के दौरान शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव

बता दें कि बजट के दौरान आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभी सेंसेक्स में भारी अंकों में गिरालट हुई है और निफ्टी में भी गिरवाट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट देखने को मिल रही है। SBI, BEL और टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा 3% तक की गिरावट है।

क्या है SST

शेयर बाजार में कोई भी असेट खरीदने और बेचने पर ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स लगता है, जिसे STT कहा जाता है। बता दें कि एक बार फिर STT को बढ़ाया गया है, जबकि पछिली बार भी इसमें बढ़ोतरी की गई थी। इस बार F&O में कोई भी प्र‍ि‍मियम खरीदने और बेचने को लेकर एसटीटी बढ़ाया गया है।

सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट हुई है। मेटल और मीडिया सेक्टर भी 2% तक गिरे हैं। FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में भी गिरावट है। सिर्फ ऑटो और प्राइ‌वेट बैंक सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह

एक्सपर्ट्स के मुताबिक निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि वे इस समय क्वालिटी शेयरों पर ध्यान दें। बजट से जुड़े सेक्टर जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और रेलवे के शेयरों में हलचल तेज रह सकती है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेश के लिए लार्जकैप कंपनियों को प्राथमिकता देना सही स्ट्रेटेजी हो सकती है।

written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in