युजवेंद्र चहल की लव लाइफ बनी सोशल मीडिया का मसाला, ‘किस किसको प्यार करूं 3’ पोस्टर वायरल

इस पूरे मामले ने तब मज़ेदार मोड़ ले लिया जब ग्राफिक डिज़ाइनर विजय कुमार बारिया ने फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 3’ के नाम से AI से तैयार किए गए पोस्टर्स शेयर किए।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. रानी मुखर्जी की कायल हुईं किंग खान की पत्नी, मर्दानी 3 की जमकर की तारीफ
  2. Sonam Kapoor Baby Bump: सोनम कपूर का खूबसूरत बेबी बंप फोटोशूट वायरल, फैंस बोले “My gorgeous mumma”
  3. “हैप्पी बॉर्डर 2 टू मी” गाना गाकर सनी देओल ने फिल्म की सक्सेस का मनाया जश्न
  4. दिखा झूठ और धोखे का जाल... The Kerala Story 2 का टीजर हुआ रिलीज, झकझोर देगी कहानी
  5. छोटे पर्दे पर फिर धूम मचाने को तैयार 'खिलाड़ी' कुमार, सोनी टीवी के इस शो से की दमदार वापसी
  6. रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रिलीज, लोग सेकेंड हाफ और परफॉर्मेंस की कर रहे जबरदस्त तारीफ
  7. Rubina Dilaik फिर बनने वाली हैं मां! एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो, कहा- 'मैं प्रेग्नेंट...’
  8. Bharti Singh और हर्ष ने छोटे बेटे का नाम किया रिवील...जानिए इस नाम के खास मायने
  9. ब्रेकअप के बाद फिर रिलेशनशिप में जेनिफर विंगेट? इस लकी ब्वॉय को दिल दे बैठीं!
  10. Hrithik Roshan ने भी Border 2 का किया रिव्यू, कहा- ‘दिल को छू...’
  11. Border 2 Box Office Collection: गणतंत्र दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, चार दिनों में कर डाली जबरदस्त कमाई
  12. भांजे-भांजी संग ‘मातृभूमि’ गाने पर झूमते दिखे सलमान खान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
  13. 63 साल की उम्र में यह सब ठीक नहीं... गोविंदा को लेकर पत्नी सुनीता आहूजा ने कह दी बड़ी बात
  14. ट्रोल हुईं नूपुर सेनन की ननद स्टेबी ने बताई एक जैसी आउटफिट की राज, कहा- 'शादी से दो हफ्ते पहले...’
  15. बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन के अंदर ही तोड़ डाले धुरंधर के रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से ही चहल की पर्सनल लाइफ लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ समय पहले रेडियो जॉकी महवश के साथ उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद इन अटकलों को और हवा मिल गई। इसी बीच चहल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बिग बॉस 13 की चर्चित कंटेस्टेंट और मॉडल शेफाली बग्गा के साथ देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर नई डेटिंग की चर्चाएं तेज़ हो गईं और चहल एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए।

सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल

इस पूरे मामले ने तब मज़ेदार मोड़ ले लिया जब ग्राफिक डिज़ाइनर विजय कुमार बारिया ने फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 3’ के नाम से AI से तैयार किए गए पोस्टर्स शेयर किए। इन पोस्टर्स में चहल को धनश्री वर्मा, RJ महवश और शेफाली बग्गा के साथ दिखाया गया, जिससे एक फनी लव ट्रायंगल की कल्पना पेश की गई। देखते ही देखते ये पोस्टर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

चहल ने किया कमेंट

खास बात यह रही कि चहल ने भी इन वायरल पोस्टर्स पर मज़ाकिया अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “2–3 रह गई हैं एडमिन, अगली बार बेहतर रिसर्च करना।” उनका यह कमेंट फैंस को काफी पसंद आया और तेजी से वायरल हो गया। जहां एक तरफ AI पोस्टर्स ने लोगों का मनोरंजन किया, वहीं दूसरी ओर धनश्री वर्मा ने रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फॉल’ में किए गए अपने खुलासों से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। शो के दौरान धनश्री ने आरोप लगाया कि शादी के पहले ही साल में उन्हें धोखा मिला था और इस सच्चाई का पता उन्हें शादी के सिर्फ दो महीने बाद चल गया था। उनके इस बयान ने दर्शकों और शो के कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। हालांकि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा मार्च 2025 में आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं, लेकिन उनका रिश्ता और उससे जुड़ी चर्चाएं आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in