
बॉलीवुड में जब कोई कलाकार अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों को छू जाता है, तो उसकी चर्चा हर जगह होने लगती है। ऐसा ही माहौल इन दिनों मर्दानी 3 को लेकर देखने को मिल रहा है। फिल्म में रानी मुखर्जी की जोरदार एक्टिंग ने न केवल दर्शकों बल्कि इंडस्ट्री के बड़े नामों का भी ध्यान खींचा है। शाहरुख खान के बाद अब गौरी खान ने भी रानी की एक्टिंग की खुले तौर पर तारीफ की है।
गौरी खान ने रानी की एक्टिंग की तारीफ
गौरी खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रानी मुखर्जी की एक्टिंग को शक्तिशाली और शानदार बताया, उन्होंने लिखा कि “‘मर्दानी 3’ एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को बांधे रखती है और इसे जरूर देखा जाना चाहिए।” इसके अलावा गौरी ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हर व्यक्ति ने बेहतरीन मेहनत की है।
View this post on Instagram
शाहरुख खान और रानी की पुरानी दोस्ती
गौरी खान से पहले शाहरुख खान ने भी रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ की थी। शाहरुख ने उन्हें निडर, ताकतवर और सहानुभूतिपूर्ण बताया और कहा कि रानी जैसा असल जिंदगी में हैं, वही पर्दे पर भी नजर आती हैं। शाहरुख और रानी की दोस्ती 1990 के दशक से चली आ रही है, और उन्होंने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है।
शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में रानी की वापसी
‘मर्दानी’ सीरीज के तीसरे पार्ट में रानी मुखर्जी फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। इस किरदार को उन्होंने पहले भी मजबूती से निभाया है और तीसरे पार्ट में उनका पावरफुल अंदाज बरकरार है। यही वजह है कि फिल्म की कहानी और रानी की एक्टिंग दोनों की खूब तारीफ हो रही है।
30 साल का फिल्मी सफर और मर्दानी 3 की सफलता
‘मर्दानी 3’ इस साल रानी मुखर्जी के 30 साल के फिल्मी करियर का भी जश्न है। हाल ही में उन्हें वेस्ट बंगाल के गवर्नर द्वारा वंदे मातरम पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिस पर उन्होंने गर्व और जिम्मेदारी दोनों व्यक्त की। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।
written by- Toshi Shah













.jpg)
