
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जहां गाड़ियां सिर्फ हाई-टेक ही नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार भी बन रही हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए जापान की दिग्गज कार निर्माता कंपनी निसान (Nissan) ने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Ariya का एक बेहद खास Solar Concept पेश किया है। यह कॉन्सेप्ट कार सूरज की रोशनी से खुद को चार्ज करने में सक्षम रहेगा और इससे करीब 22 किलोमीटर तक की अतिरिक्त ड्राइविंग रेंज मिल सकती है। माना जा रहा है कि यह तकनीक आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकती है।
चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
Nissan Ariya Solar Concept में सोलर टेक्नोलॉजी को बेहद स्मार्ट तरीके से शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार, कार की छत, बोनट और रियर सेक्शन में लगभग 41 वर्ग फुट एरिया में सोलर पैनल लगाए गए हैं। ये पैनल सूरज की किरणों को बिजली में बदलकर सीधे बैटरी को चार्ज करेंगे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये सोलर पैनल बाहर से दिखाई नहीं देगा, जिससे कार के लुक या डिजाइन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। निसान ने इस टेक्नोलॉजी को नीदरलैंड्स की कंपनी IM Efficiency के साथ मिलकर विकसित किया है। सोलर सेल्स को इस तरह से बॉडी में इंटीग्रेट किया गया है कि कार की एयरोडायनैमिक्स और स्टाइल दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहें। यही वजह है कि यह कॉन्सेप्ट देखने में मौजूदा प्रोडक्शन मॉडल Ariya जैसा ही लगता है।
EV के भविष्य की एक झलक
निसान का यह प्रयोग इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि कंपनी यह समझना चाहती थी कि हिडन सोलर पैनल्स से कार की परफॉर्मेंस और लुक पर क्या प्रभाव पड़ता है। यह तकनीक भविष्य में रेंज एंग्जायटी जैसी बड़ी समस्या को कम करने में मदद कर सकती है, क्योंकि कार खड़ी रहने या चलने के दौरान भी धीरे-धीरे चार्ज होती रहेगी।
भारत में लॉन्च की क्या है उम्मीद
भारत में पहले भी Nissan Ariya को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, अगर आने वाले समय में यह SUV भारतीय बाजार में लॉन्च होती है, तो इसकी अनुमानित कीमत 60 लाख से 80 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यदि सोलर चार्जिंग जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन मॉडल तक पहुंचती है, तो यह भारत के इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
written by- Toshi Shah




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
