अजित दादा की पत्नी सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनी हैं, उन्होंने शाम पांच बजे मुंबई के लोक भवन में शपथ लिया। जहां उन्हें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद की शपथ दिलाई।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बंगाल में Amit Shah की हुंकार : घुसपैठियों को खुश रखने के लिए मां, माटी और मानुष की रक्षा नहीं कर सकी ममता सरकार- शाह
  2. सुनेत्रा पवार शाम 5 बजे लेंगी महाराष्ट्र के डिप्टी CM की शपथ,राजभवन में तैयारियां शुरू
  3. Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर बारिश की एंट्री, दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक बदलेगा मौसम
  4. Telangana: तेलंगाना में फूड पॉइजनिंग, वानापर्थी में बीसी गर्ल्स हॉस्टल की 25 छात्राएं बीमार
  5. सावधान 1 फरवरी से पड़ेगी महंगाई की मार! इन चीजों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  6. फ्री नैपकिन पर SC का ऐतिहासिक फैसला, कहा- बंद करें ऐसे स्कूल जो बेटियों को न दे सकें सैनिटरी पैड
  7. Amit Shah ने रखी नई विधानसभा की आधारशिला, बोले- डिब्रूगढ़ के वासी राजधानी असम...
  8. कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. दिल्ली में रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, साले को फोन कर कहा- रिकॉर्ड कर लो, उसके बाद पत्नी को बेरहमी से मार डाला
  10. Delhi: बेरहम पिता ने 11 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट...फिर पत्नी को किया कॉल, कहा-‘लाश पड़ी है, जाकर उठा...’
  11. साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत के बाद वायरल हुआ इंस्टाग्राम पोस्ट, उलझी डेथ मिस्ट्री!
  12. Gandhi Punyatithi: महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि, कैसे हुई थी बापू की हत्या, कौन था नाथूराम गोडसे
  13. Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में 3 दिन बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
  14. विराट कोहली का इंस्टाग्राम अचानक हुआ गायब, फिर एक्टिव—फैन्स में मचा था हड़कंप
  15. अयोध्या रेप कांड में सपा नेता बरी, नौकर राजू खान निकला असली गुनहगार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और दिवंगत अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया। लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, सुनेत्रा पवार ने सत्ता की कमान संभाली है। बता दें कि सुनेत्रा पवार ने राजभवन के निकलने से पहले अजित पवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

सुनेत्रा बनीं पहली महिला डिप्टी सीएम

सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनी हैं, उन्होंने शाम पांच बजे मुंबई के लोक भवन में शपथ लिया। जहां उन्हें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद की शपथ दिलाई। बता दें कि डिप्टी सीएम अजित पवार का 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया था और उनके निधन के बाद ये पद खीली हुआ था।

सुनेत्रा को नहीं मिलेंगे वित्त एवं योजना विभाग

जानकारी के मुताबिक वित्त एवं योजना विभाग को छोड़कर अजित पवार के पास रहे सभी विभाग सुनेत्रा पवार को सौंपे जाएंगे। अजित पवार के पास वित्त एवं योजना, राज्य उत्पाद शुल्क, खेल एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग थे। वित्त एवं योजना विभाग को छोड़कर बाकी सभी विभाग सुनेत्रा पवार को दिए जाएंगे। 

आम चुनाव में हार का करना पड़ा था सामना

सुनेत्रा पवार 2024 के लोकसभा चुनाव तक सुर्खियों से दूर रहीं। उसी वर्ष हुए आम चुनाव में उन्होंने अपने पति की पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन प्रतिष्ठा की लड़ाई में अपनी ननद एवं राकांपा (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार सुप्रिया सुले से हार गईं। इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं।

फडणवीस ने कही ये बात

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिवंगत अजित पवार के परिवार और उनकी पार्टी द्वारा लिए गए हर फैसले का समर्थन करेगी। फडणवीस ने नागपुर में मीडिया कहा, 'राकांपा उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगे। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अजित दादा के परिवार और राकांपा के साथ खड़े हैं.'

written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in