बंगाल में Amit Shah की हुंकार : घुसपैठियों को खुश रखने के लिए मां, माटी और मानुष की रक्षा नहीं कर सकी ममता सरकार- शाह

अमित शाह ने कहा, 'आनंदपुर में हुआ अग्निकांड कोई साधारण दुर्घटना नहीं है। इस घटना में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

16 घंटे पहले

और पढ़े

  1. अजित दादा की पत्नी सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ
  2. सुनेत्रा पवार शाम 5 बजे लेंगी महाराष्ट्र के डिप्टी CM की शपथ,राजभवन में तैयारियां शुरू
  3. Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर बारिश की एंट्री, दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक बदलेगा मौसम
  4. Telangana: तेलंगाना में फूड पॉइजनिंग, वानापर्थी में बीसी गर्ल्स हॉस्टल की 25 छात्राएं बीमार
  5. सावधान 1 फरवरी से पड़ेगी महंगाई की मार! इन चीजों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  6. फ्री नैपकिन पर SC का ऐतिहासिक फैसला, कहा- बंद करें ऐसे स्कूल जो बेटियों को न दे सकें सैनिटरी पैड
  7. Amit Shah ने रखी नई विधानसभा की आधारशिला, बोले- डिब्रूगढ़ के वासी राजधानी असम...
  8. कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. दिल्ली में रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, साले को फोन कर कहा- रिकॉर्ड कर लो, उसके बाद पत्नी को बेरहमी से मार डाला
  10. Delhi: बेरहम पिता ने 11 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट...फिर पत्नी को किया कॉल, कहा-‘लाश पड़ी है, जाकर उठा...’
  11. साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत के बाद वायरल हुआ इंस्टाग्राम पोस्ट, उलझी डेथ मिस्ट्री!
  12. Gandhi Punyatithi: महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि, कैसे हुई थी बापू की हत्या, कौन था नाथूराम गोडसे
  13. Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में 3 दिन बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
  14. विराट कोहली का इंस्टाग्राम अचानक हुआ गायब, फिर एक्टिव—फैन्स में मचा था हड़कंप
  15. अयोध्या रेप कांड में सपा नेता बरी, नौकर राजू खान निकला असली गुनहगार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  आज यानी शनिवार 31 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल के दौरे पर है, जहां उन्होंने आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर तीखा हमला किया, उन्होंने दावा किया कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार की विदाई तय है और वर्ष 2026 राज्य की राजनीति में बदलाव का साल होगा।  शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने कभी वामपंथियों से छुटकारा पाने के लिए टीएमसी को सत्ता सौंपी थी, लेकिन आज वही सरकार भ्रष्टाचार, कट मनी, पुलिस के दुरुपयोग और घुसपैठ को बढ़ावा देकर राज्य को पीछे ले जा रही है। अमित शाह ने कहा कि साल 2026 टीएमसी को टाटा-टाटा बाय-बाय कहने का साल है।

आनंदपुर में हुआ अग्निकांड पर शाह ने कही ये बात

अमित शाह ने कहा, 'आनंदपुर में हुआ अग्निकांड कोई साधारण दुर्घटना नहीं है। इस घटना में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। उनके अनुसार, इतनी बड़ी त्रासदी ममता बनर्जी सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से हुई है, उन्होंने सवाल उठाया कि मोमोज फैक्ट्री का मालिक कौन है और वह किन राजनीतिक संरक्षण में काम कर रहा था। अमित शाह ने यह भी पूछा कि फैक्ट्री का मालिक किसके निजी विमान से विदेश यात्रा पर गया और अब तक उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई, उन्होंने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही।

वंदे मातरम् को लेकर ममता सरकार पर निशाना

अपने भाषण में अमित शाह ने वंदे मातरम् के मुद्दे पर भी ममता बनर्जी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, 'भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों के अंतिम शब्द भी वंदे मातरम् रहे हैं।' अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर इसे देशभर में मनाने का निर्णय लिया गया है, उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी वंदे मातरम् का विरोध कर रही हैं। अमित शाह ने कहा कि वंदे मातरम् का विरोध करना केवल प्रधानमंत्री का विरोध नहीं है, बल्कि बंगाल की अस्मिता और देश के स्वाभिमान का अपमान है।

2026 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा

अमित शाह ने अपने संबोधन में 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया हैं, उन्होंने कहा, 'अप्रैल के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी, तब इस अग्निकांड समेत सभी मामलों के आरोपियों को चुन-चुनकर जेल भेजा जाएगा', उन्होंने यह भी कहा कि 2026 में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है और इस बार भाजपा का वोट शेयर 50 प्रतिशत से अधिक होगा। अमित शाह के अनुसार, भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।

मां, माटी, मानुष के नारे पर पलटवार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लोकप्रिय नारे मां, माटी, मानुष पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल में तीनों ही असुरक्षित हैं, उन्होंने दावा किया कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, आम लोग तृणमूल कांग्रेस की कथित सिंडिकेट राजनीति से परेशान हैं और घुसपैठ के कारण राज्य की जमीन और पहचान खतरे में है। शाह ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

 written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in