
भारतीय बाजार में हायर (Haier) ने नया रेफ्रिजरेटर लॉन्च कर किया है। बता दें कि कंपनी ने लुमियर कलरफुल 4-डोर रेफ्रिजरेटर रेंज लॉन्च किया है। ब्रांड का कहना है कि इस रेफ्रिजेटर रेंज को मॉडर्न होम्स ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 520 लीटर की कैपेसिटी मिलती है।
तीन कलर में लान्च हुआ रेफ्रिजरेटर
कंपनी ने बताय है कि रेफ्रिजरेटर कलरफुल स्टील फिनिश के साथ आया है, जो ग्लॉस और मैट ऑप्शन में मिलेगा। इस सीरीज को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन- पर्ल वॉइट, पिंक और रोसेट वॉइट में लॉन्च किया है।
Where style meets smart living.
— Haier India (@IndiaHaier) January 30, 2026
The Haier Lumière Colourful refrigerator delivers premium design, intelligent features, and generous space for today’s modern homes.#Haier #MoreCreationMorePossibilities #Refrigerator #LumièreColourfulSeries pic.twitter.com/5y1PxWVsr9
जानिए फीचर्स के बारे में
हायर अपनी एक अगल पहचान बना चुकी है। बता दें कंपनी ने रेफ्रिजरेटर को दमदार फीचर्स के साथ बाजार में लाया है। इसमें स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके लुक को प्रीमियम बनाता है। इसमें कन्वर्टिबल जोन दिया गया है। फ्रिज के 85 फीसदी हिस्से को फ्रेश और फ्रोजेन स्टोरेज में बदला जा सकता है। वहीं फ्रीजर के लिए 15 परसेंट स्पेस अलग से दिया गया है। बता दें कि ये डिवाइस एक्सटर्नल कंट्रोल पैनल के साथ आता है। इस पैनल की मदद से आप टेम्परेचर को बिना फ्रिज ओपन किए कंट्रोल कर सकते हैं। फ्रिज में एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो डुअल फैन के साथ आती है।
जानें कितना हैं कीमत
Haier Lumière Colorful 4-डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत 83,900 रुपये से शुरू हो रही है। बता दें कि इन्हें आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर की लॉन्चिंग पर कंपनी के प्रेसिडेंट एनएस सतीश ने बताया कि लुमियर कलरफुल 4-डोर रेफ्रिजरेटर स्टाइल का नया स्टैंडर्ड सेट करेगा। ये किचन को लग्जरी स्पेस में ट्रांसफॉर्म करेगा।
written by- Toshi Shah








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)