
अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन के खिलाफ अपनी जांच से संबंधित कई नए रिकॉर्ड जारी किए हैं। ये दस्तावेज़ एपस्टीन और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी उजागर करते हैं, जिसमें अमीर और शक्तिशाली लोगों के साथ उसके संबंध शामिल हैं। ये खुलासे एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत हुए हैं, जिसे पब्लिक और पॉलिटिकल दबाव के बाद लागू किया गया था।
3 मिलियन से अधिक पन्नों के दस्तावेज़
डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डिपार्टमेंट ने 3 मिलियन से अधिक पन्नों के दस्तावेज़ जारी किए हैं। सभी महिलाओं की तस्वीरों को घिसलेन मैक्सवेल को छोड़कर एडिट किया गया है, ताकि उनकी पहचान की सुरक्षा हो सके। नए दस्तावेज़ों के आपत्तिजनक नेचर के कारण DoJ वेबसाइट पर उम्र वेरिफिकेशन बैरियर भी लगा दिया गया है।
डॉक्यूमेंट्स की संख्या बढ़कर 5.2 मिलियन हुई
Justice Department ने पहले तय 19 दिसंबर की डेडलाइन पूरी नहीं कर पाई थी। समीक्षा के लिए सैकड़ों वकीलों को नियुक्त किया गया, ताकि पीड़ितों की पहचान और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए आवश्यक एडिटिंग की जा सके। इस प्रक्रिया के दौरान डुप्लीकेट्स समेत दस्तावेज़ों की संख्या बढ़कर 5.2 मिलियन हो गई।
पहले जारी की गई फाइल्स
क्रिसमस से ठीक पहले, DoJ ने एपस्टीन से जुड़े हजारों पन्नों के दस्तावेज़ जारी किए थे। इनमें फ्लाइट लॉग, इंटरव्यू ट्रांसक्रिप्ट, कॉल लॉग और कोर्ट रिकॉर्ड शामिल थे। पहले जारी दस्तावेज़ों में से कई ब्लैक आउट किए गए थे या पहले से ही सार्वजनिक थे। फ्लाइट लॉग्स से यह भी पता चला कि 1990 के दशक में डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एपस्टीन के प्राइवेट जेट पर मौजूद थे।
मीरा नायर की फिल्म ‘अमेलिया’ की आफ्टरपार्टी
डॉक्यूमेंट्स में 21 अक्टूबर 2009 का एक ईमेल भी शामिल है। इस ईमेल में पब्लिसिस्ट पेगी सीगल ने एपस्टीन को लिखा कि मीरा नायर की फिल्म ‘अमेलिया’ की रिलीज के बाद एक आफ्टरपार्टी घिसलेन मैक्सवेल के टाउनहाउस में हुई थी। पार्टी में बिल क्लिंटन, जेफ बेजोस और मीरा नायर मौजूद थे। ईमेल में यह भी उल्लेख है कि फिल्म के प्रति मेहमानों की प्रतिक्रिया उत्साहजनक नहीं थी, लेकिन महिलाओं को फिल्म काफी पसंद आई।
हाई-प्रोफाइल हस्तियों की मौजूदगी
इस खुलासे ने फिर से उन कड़ियों को उजागर किया जो राजनेताओं और व्यापारियों को एपस्टीन के नेटवर्क से जोड़ती हैं। पार्टी में शामिल प्रमुख नाम:
बिल क्लिंटन – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति
जेफ बेजोस – अमेज़न के पूर्व सीईओ
हिलेरी स्टैंक – फिल्म की मुख्य अभिनेत्री
मीरा नायर – निर्देशक
एलन मस्क और एपस्टीन का संवाद
डॉक्यूमेंट्स में 2012 के ईमेल संवाद का जिक्र भी है। एपस्टीन ने मस्क से पूछा कि उनके आइलैंड पर कितने लोग आएंगे। मस्क ने जवाब दिया कि “शायद सिर्फ टालुला और मैं।” ईमेल में यह भी पूछा गया कि “सबसे ‘वाइल्ड’ पार्टी किस दिन होगी।” हालांकि ये खुलासे सीधे तौर पर किसी को अपराधी साबित नहीं करते, लेकिन एपस्टीन के प्रभावशाली और व्यापक नेटवर्क को उजागर करते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि उनके संपर्क बहुत उच्च-स्तरीय और शक्तिशाली लोगों तक फैले हुए थे।
Written By-Anjali Mishra








.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)