
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की धमकियों के बीच भारत ने यूरोपियन यूनियन से अपनी दोस्ती और मजबूती कर ली है. दोनों के बीच आज यानी मंगलवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर लग गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के राष्ट्रपति एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की. इस दौरान दोनों देशों के ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर कई अहम समझौते भी हुए हैं।
EU डील में मुख्य उत्पादों पर टैक्स में बड़ी राहत
शराब पर टैक्स घटाकर 40 प्रतिशत किया गया
ऑलिव ऑयल,वेजिटेबल ऑयल टैक्स फ्री
मोटर कार पर 110 प्रतिशत का टैक्स घटाकर 10 प्रतिशत
फ्रूट जूस, प्रोसेस्ड फूड पर टैक्स खत्म
EU के केमिकल प्रोडक्टस पर टैक्स खत्म
पास्त, चॉकलेट पर टैक्स पूरी तरह खत्म
स्पेसक्राफ्ट उत्पादों पर टैक्स खत्म
ईयू से भारत को 45 सौ करोड़ का सहयोग
प्रधानमंत्री मोदी ने इस डील को लेकर कहा कि आज 27 तारीख और ये ऐतिहासिक इसलिए भी है क्यों आज ही यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ समझौता कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत का इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है।
Written By- Anjali








.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)