
US–Iran Tensions: ईरान में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाओं पर भी दिखने लगा है। मौजूदा हालात को देखते हुए निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा एहतियाती फैसला लिया है। एयरलाइन ने जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी और कजाकिस्तान के अल्माटी के लिए अपनी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं। इंडिगो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को दिल्ली से त्बिलिसी और मुंबई से अल्माटी के लिए जाने वाली सभी निर्धारित उड़ानें, साथ ही वहां से लौटने वाली फ्लाइट्स भी निरस्त कर दी गई हैं। कंपनी का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह सुरक्षा आकलन के आधार पर लिया गया है।
क्षेत्रीय तनाव का विमानन सेवाओं पर प्रभाव
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अपने बयान में कहा कि वह ईरान और आसपास के क्षेत्रों में हो रहे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। सुरक्षा कारणों के चलते उड़ान संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। इसके तहत 26 जनवरी को त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद से आने-जाने वाली कुछ उड़ानों को ईंधन भरने के लिए दोहा में तकनीकी ठहराव करना पड़ सकता है। एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थिति सामान्य होने पर उड़ान सेवाओं की दोबारा समीक्षा की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें और किसी भी अपडेट के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया चैनलों पर नजर रखें।
बढ़ता तनाव, बढ़ती चिंता
गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है, जिसे लेकर बड़े सैन्य टकराव की आशंका भी जताई जा रही है। इसी भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस अपने रूट्स और ऑपरेशनल रणनीतियों में बदलाव कर रही हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
written by- Toshi Shah

.jpg)
.jpg)

.jpg)



.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)