गणतंत्र दिवस पर इन राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली का मौसम बेहद ठंडा रहने वाला है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. US–Iran Tensions: ईरान संकट के बीच IndiGo का एहतियाती कदम, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
  2. गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी तक ने देशवासियों को दी बधाई, शाह-राजनाथ सिंह ने भी किया पोस्ट
  3. 77th Republic Day: जमीन से आसमान तक अटूट सुरक्षा, दिल्ली में हाई अलर्ट और कमांडो का कड़ा पहरा
  4. गणतंत्र दिवस पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी राशियों का राशिफल
  5. 77th Republic Day: 77वां गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर सैन्य शौर्य और 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ का भव्य संगम
  6. पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, असम और दिल्ली के नेताओं सहित तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को दिया जाएगा पद्म सम्मान
  7. Padma Awards 2026: समाज सेवा में योगदान देने वाले नायकों को सम्मान, देखिए हर क्षेत्र के विजेताओं की पूरी लिस्ट
  8. Republic Day 2026: भव्य परेड और झांकियों से झलकेगा समृद्ध भारत, फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल
  9. Mumbai: मालाड स्टेशन पर कॉलेज प्रोफेसर की हत्या, ट्रेन से उतरने पर हुआ था विवाद; CCTV के जरिए आरोपी गिरफ्तार
  10. तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया ये बड़ा फैसला
  11. 'मन की बात’ के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी ने किया स्टार्टअप्स और पर्यावरण पर दिया जोर
  12. पहाड़ों पर बर्फबारी का कहर...तो दिल्ली की मौसम ने बदली करवट, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
  13. इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए आज का राशिफल
  14. UGC Equity Rule 2026: क्या है नया UGC इक्विटी कानून, जनरल कैटेगरी में नाराजगी क्यों?
  15. Budget Session 2026: बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 1 फरवरी को पेश होगा निर्मला सीतारमण का 9वां बजट

देश में कड़ाके की ठंड के बीच भारी बारिश का अलर्ट आया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है। IMD ने 11 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी भारत और उत्तर भारत के 25 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिन राज्यों में बारिश होने की भारी संभावना है, उनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड,हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल राज्य शामिल हैं। 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, ल‌द्दाख, हिमाचल प्रदेश और 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड में बिजली कड़कने और 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली का मौसम बेहद ठंडा रहने वाला है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। लोगों को आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले आसमान के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की भी उम्मीद है।

उत्तराखंड में आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज (26 जनवरी) उत्तराखंड के पहाड़ी भाग में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ पहाड़ी जिलों में 26 से 28 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। आठ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 27 जनवरी के लिए भारी ओलावृष्टि और आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। 29 जनवरी तक प्रदेश भर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना भी है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 26 और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 26 जनवरी को दोपहर बाद पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है और बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है।

written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in