.jpg)
Aaj Ka Rashifal 26 January 2026 : 26 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत भी शुभ रहने वाला है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज मकर राशि में बैठे मंगल के साथ चंद्रमा का शुभ योग बनने जा रहा है। इस योग को ज्योतिषशास्त्र में धन योग और लक्ष्मी योग भी कहा जाता है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको कुछ लाभदायक डील मिल सकती है। बिजनेस में आपकी अच्छी कमाई होगी। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क का भी आपको आज फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपके तालमेल और सहयोग बना रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज किसी सगे संबंधी से सरप्राइज मिल सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है आपको आज कुछ बड़ा मौका मिल सकता है। आप आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते है। किराना और खानपान संबंधी कारोबार से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन आर्थिक मामलों में लाभ दिलाने वाला रहेगा। वैसे आज लाभ के साथ ही साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। आपको घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों की वजह से आपको अपनी कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। फैमिली बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ होने वाला हैं। वैसे आज लाभ के साथ ही साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। आपको घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों की वजह से आपको अपनी कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। फैमिली बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और कहीं घूमने भी जा सकते है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज बिजनेस में आर्थिक लाभ पाएंगेो। लव लाइफ में आपसी प्रेम और तालमेल बढेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए मानसिक रूप से उलझन को बढाने वाला रहेगा। आपको आज निर्णय लेने में जल्दबाजी करने से बचना होगा। किसी गलत निर्णय की वजह से आज आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज दोस्तों से कोई सरप्राइज मिल सकता है। कामकाज आज आपका अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभ में वृद्धि करने वाला रहेगा। वैसे दिन का दूसरा भाग आज मानसिक उलझनों में वृद्धि करने वाला रहेगा और आपके खर्च में वृद्धि भी करेगा। आपको आज मित्रों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से उपहार मिल सकता है। आपके सितारे बताते हें कि आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहेगा। आपकी रुचि आज धर्म कर्म रहेगी। घर के बड़ों से आज आपको सहयोग मिलेगा। आज दिन के दूसरे भाग में आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। किसी मित्र या सगे संबधी से मिलने का भी आज आपको आज मौका मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। आपका भाग्य आज आर्थिक मामलों में लाभ प्रदान करेगा। पूर्व में किए काम का भी आपको आज फायदा मिल सकता है। आपकी राशि में आज लाभ का संयोग बना हुआ है। आपका फंसा हुआ धन मिल पाएगा। कोई मित्र आज आपकी मदद करेगा। पिता की सेहत का आपको आज ध्यान रखना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप आज कार्यक्षेत्र में लाभ पाएंगे। नौकरी में आपके लिए आज उन्नति का संयोग बन सकता है। आपके घऱ में आज सुख साधनों का आगमन हो सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चीला रहेग। आपका मन भी आज किसी वजह से विचलित हो सकता है। लुभावने डील के चक्कर में आज आप बजट से बाहर जााकर खऱीद करेंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज दूसरों की बातों में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TNP न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।
written by- Toshi Shah


.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)