.jpg)
उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी हुई, तो हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली जैसे मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। दिल्ली में पारा एकदम से नीचे आया है, तो शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 8.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में रविवार को सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये शनिवार के न्यूनतम तापमान से कम है।
दिल्ली में कांप रहे लोग
मौसम विभाग की मानें तो 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है, हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह कुछ कोहरा भी देखने को मिल सकता है। 26 जनवरी को मौसम में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 27 जनवरी को दिल्ली के तापमान में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो 27 जनवरी को 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, आसमान में बादल छाएंगे और गरज के साथ बारिश होगी।
भारी बर्फबारी से कई सड़कें बंद
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के एक दिन बाद न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हिमपात के कारण कई प्रमुख सड़कें लगातार दूसरे दिन भी बंद रहीं, जिससे यातायात और माल की आवाजाही प्रभावित हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 25 और 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में घने कोहरे का अनुमान जताया है।
गुलमर्ग में पारा -12 डिग्री सेल्सियस
उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद गांदरबल जिले के सोनमर्ग में तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी में इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां' का दौर जारी है, जो कश्मीर का 40 दिनों का सबसे कड़ाके की सर्दी वाला समय माना जाता है।
written by- Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)