Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि में इन नौ दुर्गा स्वरूपों की होती है साधना, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

माघ गुप्त नवरात्रि 2026 का महापर्व 19 जनवरी से शुरू हो गया है और यह 28 जनवरी तक चलेगा। शारदीय और चैत्र नवरात्रि की तरह इस पर्व में भी माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, लेकिन इसे गुप्त तरीके से संपन्न किया जाता है...

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. PM Modi ने गले लगाकर किया UAE राष्ट्रपति का स्वागत, दो घंटे की इस यात्रा में हुई कई अहम वार्ता
  2. IMF रिपोर्ट 2025-26: भारत की GDP ग्रोथ बढ़कर 7.3%, अर्थव्यवस्था पर पॉजिटिव संकेत
  3. BJP National President: नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 20 जनवरी को ऐलान संभव
  4. अखिलेश के भाई प्रतीक का अपर्णा यादव से तलाक की ख़बर, कभी ई-मेल से हुआ था प्यार का इजहार अब इंस्टाग्राम पर तलाक का ऐलान
  5. देश की पहली Hydrogen Train हुई तैयार, PM Modi दिखा सकते हैं हरी झंडी; जानें पूरी खबर
  6. पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी चेतावनी!
  7. 19 January Horoscope: इन राशि वाले रहें सावधान, जानें आज का राशिफल
  8. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना
  9. PM मोदी ने असम में 6,950 करोड़ की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की रखी नींव, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
  10. BJP सांसद Manoj Tiwari के घर लाखों की चोरी, चोर निकला करीबी! जानें पूरा मामला
  11. Gujarat में तीन दिन के दौरे पर Arvind Kejriwal, कहा- ‘जनता उम्मीद से देख....’
  12. बारिश, कोहरा और शीतलहर, इन राज्यों में अलर्ट; IMD ने कही ये बात
  13. Mauni Amavasya पर नदी में नहाने से ज्यादा खास हैं ये काम, जानें आज का शुभ योग
  14. भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, यात्री करेंगे आधुनिक सुविधाओं और तेज सफर के साथ सफर
  15. दूषित पानी: Rahul Gandhi ने पीड़ित परिवारों को दी एक लाख की मदद, कहा- ‘ये हैं अर्बन मॉडल...’

माघ गुप्त नवरात्रि 2026 का महापर्व 19 जनवरी से शुरू हो गया है और यह 28 जनवरी तक चलेगा। शारदीय और चैत्र नवरात्रि की तरह इस पर्व में भी माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, लेकिन इसे गुप्त तरीके से संपन्न किया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, गुप्त नवरात्रि का व्रत रखने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति के सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक बल में वृद्धि होती है।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

माघ गुप्त नवरात्रि 2026 की घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 19 जनवरी की सुबह 07:14 से 10:46 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त 12:11 से 12:53 बजे तक है। प्रतिपदा तिथि 19 जनवरी 2026 को 01:21 AM से शुरू होकर 20 जनवरी को 02:14 AM तक रहेगी। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनकर माता की चौकी सजाई जाती है और कलश स्थापना कर पूजा की जाती है।

पूजा विधि और दिनचर्या

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ-सुथरे कपड़े पहनना और माता की पूजा के लिए तैयार होना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन माता की चौकी सजाई जाती है और उनके समक्ष कलश स्थापना की जाती है। इसके बाद माता को चुनरी, श्रृंगार और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की जाती है। व्रती माता रानी के मंत्रों का जाप करते हैं और दुर्गा चालीसा तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। इसके साथ ही सुबह और शाम माता की आरती उतारना और उन्हें भोग अर्पित करना इस पूजा का अनिवार्य हिस्सा है। इस दौरान यदि व्रत रखा गया हो तो फलाहार का सेवन किया जा सकता है।

हिंदू परंपरा में साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है, जिसमें माघ और आषाढ़ मास में आने वाले गुप्त नवरात्रि में विशेष रूप से साधना, मंत्र जप और तांत्रिक उपासना का महत्व माना जाता है। साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगी, जिसमें देवी शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए लगातार नौ दिनों तक पूजा और उपासना का विधान है।

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा

इस नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ प्रमुख देवियों की पूजा की जाती है। पहले दिन देवी काली, दूसरे दिन देवी ललिता, तीसरे दिन देवी भुवनेश्वरी, चौथे दिन देवी छिन्नमस्ता, पांचवे दिन देवी भैरवी, छठे दिन देवी धूमावती, सातवे दिन देवी बगलामुखी, आठवें दिन देवी मातंगी और नौवें दिन देवी कमला की पूजा की जाती है। प्रत्येक देवी के अलग-अलग गुण और शक्ति मानी जाती है, जो जीवन में साहस, ज्ञान, समृद्धि और मानसिक शक्ति प्रदान करती हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि साधना, मंत्र जप और ध्यान के लिए विशेष महत्व रखती है और भक्त इस दौरान मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए गहन श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं। 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in