.jpg)
लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में ओरसा घाटी में एक बस पलट गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं और 5 महिलाओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटना के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
बस में सवार थे 80 लोग, जा रहे थे लोध फॉल
जानकारी के अनुसार बस में लगभग 80 लोग सवार थे। ये लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फॉल जा रहे थे। घाटी में अचानक बस पलट गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग और डॉक्टर मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद कर रहे हैं।
घायलों और शवों की स्थिति
अस्पताल में घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महुआडांड़ के सरकारी अस्पताल में घायलों को भर्ती किया जा रहा है। अभी बस के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना में घायलों का इलाज करने के लिए स्थानीय प्रैक्टिशनर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर भी जुट गए हैं।
दुर्घटनाग्रस्त बस की जानकारी
पलटी हुई बस ज्ञान गंगा हाई स्कूल, बलरामपुर की स्कूल बस है। हादसे के कारण और मृतकों की संख्या की पुष्टि के लिए बचाव कार्य जारी है।
- YUKTI RAI

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)