
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। खासतौर पर हवाई यातायात पर इसका बड़ा असर देखने को मिला। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने और वहां उतरने वाली कई फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा।
131 से ज्यादा उड़ानें रद्द
दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को कुल 131 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इनमें 52 उड़ानें जो दिल्ली से रवाना होने वाली थीं और 79 उड़ानें जो दिल्ली पहुंचने वाली थीं, शामिल हैं। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी।
अधिकारियों के अनुसार, घने कोहरे के कारण रनवे पर दृश्यता बहुत कम हो गई थी। जब रनवे साफ दिखाई नहीं देता, तो विमान की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ संभव नहीं होती। इसी वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया गया।
सुबह के समय हालात और भी खराब रहे। कई उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। खराब मौसम का असर केवल आम यात्रियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि फुटबॉल स्टार मेस्सी के भारत दौरे का आखिरी चरण भी प्रभावित हुआ। खराब मौसम के कारण उनकी टीम की मुंबई से उड़ान में देरी हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का दौरा किया और उड़ान संचालन की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों और एयरलाइंस ने साफ कहा कि कोहरे के हालात में यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है, इसी कारण कई उड़ानों को रद्द किया गया या उनके समय बदले गए।
अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि कोहरे की वजह से आगे भी उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना बनी रह सकती है।
Saurabh Dwivedi


.jpg)

.jpg)





.jpg)


