आज देश में 'तेजस' दो बिल्कुल अलग कारणों से चर्चा में है। एक ओर लोग इस नाम के धार्मिक और आध्यात्मिक अर्थ जानने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर भारत का Tejas Fighter Jet जो आज दुबई एयर शो में क्रैश होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है। एक ही नाम, पर दो अलग संदर्भ एक आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक और दूसरा देश की तकनीकी शक्ति का प्रतीक।
'तेजस' नाम का आध्यात्मिक महत्व
संस्कृत में तेजस का मतलब प्रकाश, ऊर्जा, ओज और दिव्यता माना गया है। वेदों में यह अग्नि, सूर्य और इंद्र की शक्ति के लिए इस्तेमाल होता है, वह रोशनी जो नकारात्मकता दूर करे और साहस जगाए। उपनिषद तेजस को व्यक्ति के भीतर मौजूद आत्म-प्रकाश बताते हैं, जो बुद्धि, साहस और चमक से जुड़ा है।
वेद, उपनिषद और गीता में तेजस
वेदों में तेज को देवत्व का मूल तत्व माना गया है। उपनिषद बताते हैं कि तेजस मन, प्राण और आत्मा की शक्ति है। भगवद् गीता में भी तेजस को दैवी गुणों में एक बताया गया है जिससे व्यक्ति में चरित्र, साहस और ऊर्जा पैदा होती है।
तेजस नाम का पारंपरिक अर्थ
धार्मिक मत के अनुसार, तेजस नाम वाले लोग तेज बुद्धि, आकर्षक व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और आध्यात्मिक झुकाव वाले माने जाते हैं। ज्योतिष में इस नाम पर सूर्य और मंगल का विशेष प्रभाव बताया जाता है।
दुबई एयर शो में Tejas Fighter Jet हादसा
इसी बीच भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस भी चर्चा में है। दुबई एयर शो 2025 के दौरान भारत का यह विमान एक कठिन एरोबेटिक करतब करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना इसलिए और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि तेजस भारत की आत्मनिर्भर रक्षा तकनीक का प्रमुख उदाहरण है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की क्षमता को दिखाने वाला विमान माना जाता है।
- YUKTI RAI


