42 साल बाद 100 साल के बुजुर्ग को आखिरकार मिला न्याय, हत्या मामले में कोर्ट ने किया बाइज्जत बरी

न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह और न्यायमूर्ति संजीव कुमार की खंडपीठ ने धनी राम की अपील स्वीकार करते हुए कहा कि पिछले कई दशकों के दौरान आरोपी ने  चिंता, अनिश्चितता और सामाजिक परिणाम को झेला है, जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी, बोले- कांग्रेस ने संविधान, राष्ट्रपति से लेकर सिखों तक का किया अपमान
  2. US-EU से ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी का मलेशिया दौरा, जाकिर नायक के प्रत्यर्पण समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा
  3. 'अबोध बालक' पर संसद में जोरदार हंगामा, राहुल गांधी पर नड्डा के तंज के बाद खरगे का पलटवार
  4. 3 सगी बहनों की खुदकुशी की पहेली सुलझाएगी 8 पन्नों वाली डायरी! अबतक क्या क्या हुआ खुलासा?
  5. दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में IMD ने जारी किए अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम
  6. 2026 में सिंगापुर यात्रा से पहले जान लें नया ‘नो बोर्डिंग’ नियम, भारतीय यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट
  7. लोकसभा में गरमाई सियासत, BJP नेता निशिकांत दुबे ने नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
  8. नेपाल से इस्तांबुल जा रही तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. दिल्लीवाले हो जाएं सावधान! रोज गायब हो रहे हैं 54 लोग, अबतक 137 बच्चे समेत 807 लापता
  10. पीएम Modi लोकसभा में देंगे जवाब, संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन
  11. Ghaziabad: Korean गेम ने ली तीन नाबालिग बहनों की जान, नौवीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड
  12. अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर... बेसेंट और रुबियो से की मुलाकात, जानिए क्या है खास
  13. ओले, बारिश संग गिर सकती है बिजली! इन राज्यों में IMD ने जारी किए अलर्ट, जानें मौसम के हाल
  14. वृषभ, कन्या समेत इन राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, जानिए आज का राशिफल
  15. युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए सीएम, BJP विधायक दल के नेता चुने गए

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हत्या के एक मामले में दोषसिद्धि के 42 साल बाद करीब 100 वर्षीय एक व्यक्ति को आरोपों से बरी कर दिया है। बता दें कि इस व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हाई कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक अपील लंबित रहना और काफी उम्र होना, राहत देते समय प्रासंगिक है। यह घटना हमीरपुर में साल 1982 में घटी थी और मुकदमे के बाद हमीरपुर के सत्र न्यायालय ने अपीलकर्ता धनी राम को 1984 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

जज ने कही ये बात

न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह और न्यायमूर्ति संजीव कुमार की खंडपीठ ने धनी राम की अपील स्वीकार करते हुए कहा कि पिछले कई दशकों के दौरान आरोपी ने  चिंता, अनिश्चितता और सामाजिक परिणाम को झेला है, जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खंडपीठ ने कहा कि चूंकि अपीलकर्ता धनी राम जमानत पर था, इसलिए उसकी जमानत रद्द मानी जाएगी। अदालत ने इस मामले में अभियोजन पक्ष द्वारा उचित संदेह से परे जाकर आरोप साबित करने में विफल रहने के कारण यह आदेश दिया।

पुरानी दुश्मनी का था मामला

तथ्यों के मुताबिक इस मामले में, 9 अगस्त, 1982 को शिकायतकर्ता और उसका भाई गुनुवा (मृतक) घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मुलाकात मैकू से हो गई जिसके हाथ में बंदूक थी। मैकू के साथ सत्ती दीन और धनी राम भी थे। सत्ती दीन के हाथ में बल्लम था, जबकि धनी राम के हाथ में फरसा था। सत्ती दीन और धनी राम ने मैकू को गुनुवा को मारने के लिए उकसाया क्योंकि एक बार गुनुवा ने उसकी पिस्तौल जब्त करवा दी थी और उसकी छह बीघा जमीन भी ले ली थी। पुरानी दुश्मनी के चलते मैकू ने गुनुवा को गोली मार दी जिससे वह वहीं मर गया। गोली की आवाज सुनकर कई लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप करने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी घटनास्थल से भाग गए। यह घटना हमीरपुर जिले में घटी थी। जुलाई, 1984 में हमीरपुर के अपर सत्र न्यायाधीश ने सत्ती दीन और धनी राम को हत्या का दोषी करार दिया तथा उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हालांकि, धनी राम को 1984 में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सत्ती दीन की अपील के दौरान निधन

मुख्य आरोपी मैकू फरार था, जबकि सत्ती दीन की अपील लंबित रहने के दौरान उसका निधन हो गया। इस प्रकार से, केवल धनी राम का मामला उच्च न्यायालय के समक्ष रहा। अपीलकर्ता के वकील ने दलील दी कि उसके मुवक्किल की आयु करीब 100 वर्ष हो चुकी है और उसकी भूमिका केवल उकसाने की थी। मुख्य आरोपी मैकू को पुलिस द्वारा कभी गिरफ्तार नहीं किया गया।

written by- Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in