Gold-Silver Price Today 27 August 2026: रक्षाबंधन के त्योहार से पहले अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आज के ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है। घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार 27 अगस्त 2026 को सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह के कारोबार में करीब 663 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोना 1,59,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।बुलियन्स मार्केट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोने का भाव 1,66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में हलचल जारी है और यह करीब 4,674 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अलग-अलग कैरेट के हिसाब से सोने का भाव
- 24 कैरेट सोना: 1,59,400 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: 1,46,117 प्रति 10 ग्राम
- 20 कैरेट सोना: 1,32,833 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: 1,19,550 प्रति 10 ग्राम
- 16 कैरेट सोना: 1,06,267 प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट सोना: 92,983 प्रति 10 ग्राम
- 12 कैरेट सोना: 79,700 प्रति 10 ग्राम
- 10 कैरेट सोना: 66,417 प्रति 10 ग्राम
देश के प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने का भाव
दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, मेरठ और गुरुग्राम जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,63,900 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोना करीब 1,50,250 और 18 कैरेट सोना लगभग 1,22,960 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,63,750 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चेन्नई में यह थोड़ा अधिक यानी करीब ₹1,63,980 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 638 रुपये टूटकर 2,39,000 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया।बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,40,200 रुपये प्रति किलो है। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 2,50,500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।
27 अगस्त को चांदी के ताजा भाव
- 999 फाइन चांदी: 2,40,200 प्रति किलो
- 925 स्टर्लिंग चांदी: 2,22,185 प्रति किलो
- 900 कॉइन चांदी: 2,16,180 प्रति किलो
- 800 जर्मन चांदी: 1,92,160 प्रति किलो
एक्सपर्ट्स ने बताई कीमतों में गिरावट की वजह
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कई दिनों की तेज बढ़त के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों पर दबाव आया है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती और महंगाई से जुड़े आंकड़ों का असर भी कीमती धातुओं के बाजार पर देखने को मिल रहा है।विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियां और वैश्विक आर्थिक संकेत सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय कर सकते हैं।