Gold silver prices today: अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए है। जी हां आज सोने और चांदी के दामों में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट देखी गई है। कच्चे तेल की कीमतों के अचानक 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के कारण सोना-चांदी अब भाव नहीं खा पाएंगे। इसी वजह से चांदी 2 लाख के निचले स्तर पर बनी हुई है।

हालांकि दामों में आगे भी गिरावट दर्ज की जाएगी, या फिर दामों में वृद्धि होगी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन त्योहार के समय में गोल्ड खरीदने वालों के लिए इसे गोल्डन चांस ही कहा जाएगा। क्योंकि आज तीसरे दिन दामों में गिरावट किसी अवसर से कम नहीं है। तो चलिए बताते हैं आपको आज के सही दाम?

सोने का दाम आसान भाषा में...

24 Karat Gold (Per 10 grams): ₹1,42,490 – ₹1,38,180 (approx. ₹13,818 per gram)

22 Karat Gold (Per 10 grams): ₹1,30,616 – ₹1,31,600 (approx. ₹13,160 per gram, excluding making charges and GST)


चांदी के दाम आसान भाषा में...


Silver 999 (Per 1 kg): 1,96,570 रूपये है। 2,41,900 प्रति किलो बाजार रेट के आधार पर।

Silver (Per 10 grams): 1,966 रूपये 10 ग्राम (bullion benchmark)


क्या है सही दाम

24 अक्टूबर 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 3 दिनों में सीधा 36 हजार कम होना सुनहरा अवसर है। वहीं बात करें चांदी की तो 10 दिनों में चांदी 15000 हजार सस्ती हो गई। कच्चे तेल में उबाल के बाद सोना-चांदी आखिरकार पिघल ही गया। गोल्ड लगातार 3 दिनों में अपनी चमक गंवा चुका है।

बात करें सही दाम की 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3610 और 22 कैरट वाला ₹3301 सस्ता हुआ। आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड 10 और 22 कैरट वाला 10 हजार नीचे आया है।

वहीं बात करें चांदी की तो इंडस्ट्रियल डिमांड में आई सुस्ती से चांदी पिछले 6 दिनों में स्थिर रही लेकिन तीन दिनों में यह 10100 रूपये नीचे आ गई। आज एक किलो चांदी 100 रूपये सस्ती होकर 2,19,900 के भाव में बिक रही है।

क्यों टूटा सोना-चांदी

कच्चे तेल में तेजी के कारण सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड के प्रति बैरल $112 के पार जाने से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। ऊंची ब्याज दरें सोने और चांदी पर दबाव डाल सकती हैं, क्योंकि इनसे कोई ब्याज नहीं मिलता है तो ब्याज देने वाले अन्य एसेट्स की तुलना में सोने-चांदी का क्रेज कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 'राम ने यादव को मारा', मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं'! वोटरों के नाम में झोलमाल, क्या है मामला?