नई दिल्ली। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के नई दिल्ली के सरकारी आवास पर भारी हंगामें की खबर है। उनके आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक युवक ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके आवास पर पर मौजूद समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की। पप्पू यादव का कहना है कि उनके घर में घुसकर मारपीट की गयी। उन्होंने कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। हमलावर ने उनको जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के मुताबिक लंबे समय से वह हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर हैं। शुक्रवार को संसद परिसर में प्रदर्शन के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। लेकिन तभी से भाजपा नेता उन पर तीखे बयान दे रहे हैं।
राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बिहार के पूर्णिया से सांसद हैं और जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी रंजीत रंजन भी लोकसभा की सदस्य रही हैं। पप्पू यादव अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने संसद परिसर में गेरूआ पहनकर राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रदर्शन किया। उक्त प्रदर्शन के बाद भाजपा समेत कई दल उन पर आक्रामक है।
दरअसल, सांसद पप्पू यादव ने हालिया संसद प्रदर्शन और खुद पर लग रहे आरोपों पर अपना पक्ष रखने के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। वे मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे ही रहे थे कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। शुरुआत में बात सिर्फ बहस तक सीमित थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में वहां मौजूद विरोधियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विरोधी गुट की नारेबाजी से पप्पू यादव के समर्थक भड़क गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर धक्का-मुक्की होने लगी। हंगामा इतना बढ़ गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर कुर्सियां तक फेंकी जाने लगीं। पप्पू यादव खुद कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील करते दिखे, लेकिन भीड़ बेकाबू हो चुकी थी।
सांसद का बड़ा दावा- 'चाकू लेकर मारने आया था शख्स'
पप्पू यादव ने दावा किया कि हंगामे के बीच एक अज्ञात शख्स धारदार चाकू लेकर उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था।
Written By: Pradeep Singh