WhatsApp New Feature:  व्हाट्सऐप यूज करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मेटा का मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने वालों का अनुभव और अच्छा होने वाला है। जानकारी के मुताबिक मेटा कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है। जिसके बाद मैसेज के सेंसेटिव कंटेट को हाइड करना आसान हो जाएगा। हालांकि इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है। अगले कुछ हफ्तों में इसकी बीटा टेस्टिंग शुरू हो सकती है। तो आइए जानचे हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा और इससे यूजर को क्या फायदा होगा?

नए फीचर पर काम कर रहा मेटा कंपनी

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए और दिलचस्प फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। अब कंपनी एक ऐसे फीचर की तैयारी कर रही है, जो चैटिंग एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा मजेदार और सुरक्षित बना देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सऐप जल्द ही स्पॉयलर हाइड फीचर पेश कर सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर किसी भी टेक्स्ट को भेजने से पहले ब्लर लेयर के पीछे छिपा सकेंगे। सामने वाले व्यक्ति को उस मैसेज को पढ़ने के लिए उस पर टै करना होगा।

कैसे काम करेगा ये फीचर?

इस फीचर का डेमो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि इसे एक नए फॉर्मेटिंग टूल के रूप में जोड़ा जाएगा। जब भी कोई यूजर मूवी, वेब सीरीज, टीवी शो या स्पोर्ट्स मैच से जुड़ी ऐसी जानकारी भेजना चाहेगा, जिससे दूसरे का मजा खराब हो सकता है, तब वह उस टेक्स्ट को स्पॉयलर मोड में भेज सकेगा। इससे सामने वाला व्यक्ति अपनी इच्छा से कंटेंट को रिवील कर पाएगा। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा जो नई फिल्में, सीरीज या मैच बिना किसी स्पॉयलर के देखना पसंद करते हैं।

ग्रुप चैट और पर्सनल चैट का स्पॉयलर होगा कम

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि यह नया फॉर्मेटिंग टूल सिर्फ टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं रहेगा। इसे मीडिया कैप्शन के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। भविष्य में कंपनी फोटो और वीडियो को भी ब्लर या हाइड करने का विकल्प दे सकती है। यानी यूजर किसी फोटो या वीडियो को भेजने से पहले छिपा सकेंगे और रिसीवर चाहे तो उसे टैप करके देख पाएगा। इससे ग्रुप चैट और पर्सनल चैट दोनों में स्पॉयलर से जुड़ी परेशानियां काफी कम हो जाएंगी। साथ ही बातचीत का मजा भी बना रहेगा। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

नए फीचर से व्हाट्सऐप प्राइवेसी मजबूत

इसके अलावा व्हाट्सऐप प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए भी एक नए फीचर पर काम कर रहा है। आफ्टर रीडिंग नाम के इस फीचर के तहत मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब हो जाएगा। यूजर टाइमर सेट करते समय “रीड होने के तुरंत बाद डिलीट” विकल्प चुन सकेंगे। इसके अलावा 5 मिनट, 1 घंटे और 12 घंटे जैसी समय सीमा भी तय की जा सकेगी। अगर सामने वाला व्यक्ति मैसेज नहीं पढ़ता है, तो वह 24 घंटे बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा। यह फीचर मौजूदा डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर से अलग होगा और यूजर्स की प्राइवेसी को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाएगा।

Written By: Geeta Sharma