Petrol Diesel Price Today 21 August 2026: अगर आप आज गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने का प्लान बना रहे हैं तो निकलने से पहले अपने शहर का नया रेट जरूर जान लें. तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है. लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, नोएडा समेत यूपी के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में स्थानीय स्तर पर अंतर देखने को मिलता है.
सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. इन दरों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और स्थानीय टैक्स जैसे कई कारकों का असर पड़ता है. यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में एक ही ईंधन का दाम थोड़ा अलग हो सकता है.
शुक्रवार को जारी ताजा रेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं.
- आगरा से प्रयागराज तक जानें पेट्रोल-डीजल का भाव
- लखनऊ: पेट्रोल ₹101.86, डीजल ₹95.36 प्रति लीटर
- कानपुर: पेट्रोल ₹102.64, डीजल ₹95.05 प्रति लीटर
- प्रयागराज: पेट्रोल ₹101.96, डीजल ₹95.46 प्रति लीटर
- नोएडा: पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
- वाराणसी: पेट्रोल ₹101.87, डीजल ₹95.48 प्रति लीटर
- गोरखपुर: पेट्रोल ₹101.85, डीजल ₹95.34 प्रति लीटर
- गाजियाबाद: पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
- मेरठ: पेट्रोल ₹101.46, डीजल ₹95.92 प्रति लीटर
- अलीगढ़: पेट्रोल ₹101.90, डीजल ₹95.36 प्रति लीटर
- आगरा: पेट्रोल ₹101.82, डीजल ₹95.28 प्रति लीटर
मई में बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम
ईंधन की कीमतों में 15 मई 2026 को बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी. इसके बाद भी कच्चे तेल के बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण ईंधन की कीमतों पर लगातार नजर बनी हुई है.पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से तेल विपणन कंपनियों पर दबाव बढ़ा. उनके अनुसार क्रूड की कीमत पहले करीब 64-65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर थी, जो बढ़कर लगभग 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई.
गाड़ी निकालने से पहले चेक कर लें रेट
पेट्रोल या डीजल भरवाने से पहले अपने शहर का ताजा भाव देख लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए ईंधन की कीमत में छोटा बदलाव भी महीने के बजट पर असर डाल सकता है.
Written By: Shivashakti Narayan Singh