Team India Squad for Sinhalese Test Match: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच जारी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंडियन क्रिकेट टीम ने 165 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था। अब इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेलना है, जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। बोर्ड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए 15 मेंबर स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं। तो आइए इस स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।
23 अगस्त से कोलंबो में होगा दूसरा टेस्ट मैच
बता दें कि श्रीलंका दौरे पर इंडियन क्रिकेट टीम को अपना दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड (SSC) में खेलना है, जिसे श्रीलंका का लॉर्ड्स भी कहा जाता है। इंडिया-श्रीलंका के बीच यह टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच के तरह ही इस टेस्ट की शुरुआत भी सुबह 10 बजे से होगी।
इस मैच में इंडिया जीत के साथ सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं श्रीलंका दूसरा टेस्ट जीत अपनी इज्जत बचाने और इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर आएगी।
शुभमन गिल और केएल राहुल करेंगे कप्तानी
मालूम हो कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करते दिखे शुभमन गिल और केएल राहुल हमें एक बार फिर दूसरे टेस्ट मैच में भी कप्तानी करते दिखाई देंगे।
सिंहली के मैदान पर गिल कप्तान जबकि राहुल उपकप्तान के तौर पर टीम को लीड करेंगे। यह मैच बतौर कप्तान दोनों के लिए ही काफी ज्यादा अहम होने वाला है। अगर इंडिया यह मैच जीत जाती है तो सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लेगी और वो ऐसा कर अपना साल 2008 के बाद का रिकॉर्ड जारी रखेगी। ज्ञात हो कि इंडिया को श्रीलंका में साल 2008 के बाद से एक भी बार टेस्ट सीरीज में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
इन-इन खिलाड़ियों को मिला है मौका
भारत बनाम श्रींलका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में शुभमन गिल और केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन को मौका दिया गया है।
बताते चलें कि सरफराज खान और औकिब नबी को पहले स्क्वाड में मौका नहीं दिया गया था। लेकिन साईं सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह के इंजरी के कारण बाहर होने की वजह से दोनों को जगह मिल गई। इसके साथ ही साथ वाशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल किया जाना था। मगर वो अभी तक फिट नहीं हुए हैं, जिसके कारण इस बार भी स्क्वाड का हिस्सा नहीं होंगे।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन।
यह भी पढ़ें: IPL 2027 में बदल जाएगा राजस्थान रॉयल्स का कप्तान! ये खिलाड़ी छीन सकता है रियान पराग की कप्तानी
Written By: Anil Kumar