India vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 15 अगस्त से होने जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच Galle में होने जा रहा है और इस मैच में हमें इंडियन क्रिकेट टीम स्टार खिलाड़ियों से भरी 11 के साथ उतरते दिखाई दे सकती है।
भारत-श्रीलंका के बीच इस टेस्ट मैच में हमें इंडिया की ओर से एक साथ गुजरात टाइटंस के 4 खिलाड़ी खेलते दिखाई दे सकते हैं। तो आइए इन चारों समेत अन्य सभी खिलाड़ियों पर चर्चा कर लेते हैं, जिन्हें 11 में चांस मिल सकता है।
15 अगस्त से Galle में होगा पहला टेस्ट
बता दें कि इंडिया वर्सेज श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच गाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गाले में खेला जाएगा। यह मैच इंडियन समय अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा और इस दौरान इंडियन टीम की ओर से हमें शुभमन गिल कप्तानी करते दिखाई देंगे। जबकि विरोधी टीम की कमान धनंजया डे सिल्वा करते नजर आएंगे।
GT के 4 खिलाड़ियों समेत इन सभी को मिल सकता है मौका
इंडियन क्रिकेट की ये काफी पुरानी रीत रही है। जो भी कप्तान होता है उसके सर्किल के कई खिलाड़ियों को स्क्वाड में मौका मिलता है। इस समय इंडिया के कप्तान हैं गिल और उनकी कप्तानी में भी वही हो रहा है।
भारत के मौजूदा टेस्ट स्क्वाड में शुभमन गिल की आईपीएल टीम GT के कई खिलाड़ी मौजूद हैं और उन्हीं में से 4 खिलाड़ी हमें Galle टेस्ट में खेलते दिखाई दे सकते हैं। GT के शुभमन गिल, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ ही साथ हमें 11 में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव खेलते दिखाई दे सकते हैं। हालांकि अगर पिच या मौसम का हाल कुछ अलग रहा तो इन नामों में बदलाव हो सकता है। यानी कोई अन्य खिलाड़ी 11 में दिखाई दे सकता है।
Galle टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का वनडे से संन्यास, इस मैदान पर खेलेंगे आखिरी मैच
Written By: Anil Kumar