CSK New Head Coach For IPL 2027: 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बीते कुछ सालों में प्रदर्शन उम्मीद से काफी ज्यादा खराब रहा है। इस वजह से टीम लगातार कठोर फैसले ले रही है। हाल ही में इस टीम ने अपने सबसे सफल कोच स्टीफन फ्लेमिंग को कोच पद से हटा दिया था और तभी से यह चर्चा चल रही थी कि एमएस धोनी टीम के नए कोच बन सकते हैं। मगर अब ऐसा नहीं हो रहा है और इस टीम की कोचिंग का जिम्मा 39 साल के एक वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान को सौंपा जा सकता है।
एमएस धोनी नहीं होंगे कोच
दरअसल, एमएस धोनी फिटनेस के कारण आईपीएल 2026 में एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए थे और चर्चा चल रही थी कि वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, जिसके बाद 2027 आईपीएल में इस टीम के कोचिंग का जिम्मा उन्हीं के कंधों पर आ सकता है।
हालांकि अब ऐसा नहीं हो रहा, चूंकि कैप्टन कूल अपने फैंस के लिए लास्ट टाइम साल 2027 आईपीएल सीजन में फिर खेलते दिखाई दे सकते हैं और इस टीम की कोचिंग का जिम्मा इयोन मोर्गन संभाल सकते हैं।
आईपीएल 2027 में इयोन मोर्गन कर सकते हैं CSK की कोचिंग
पूर्व CSK स्टार आर अश्विन की खबर के अनुसार आईपीएल 2027 में इयोन मोर्गन हमें चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग करते दिखाई दे सकते हैं। अश्विन अन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि 2019 वर्ल्ड कप विनर को कोच इयोन मोर्गन बनाए जाने की प्लानिंग शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि उन्हें अंदर से लग रहा है कि इयोन मोर्गन सीएसके में आ सकते हैं। उनके नाम की चर्चा काफी जोरों पर है और शुरुआती बातचीत भी हो चुकी है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अश्विन ने कहा, "अब दो ही स्थितियां संभव हैं, या तो मोर्गन इसी साल पद संभालेंगे, या फिर मिनी ऑक्शन में कोई और टीम तैयार करेगा और वो बाद में कमान संभालेंगे।"
साल 2023 में CSK ने जीता था लास्ट खिताब
बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर अपनी पांचवी ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था। उस दौरान उस टीम की अगुआई एमएस धोनी करते दिखाई दिए थे और उनके बाद से ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी कर रहे हैं।
गायकवाड़ की अगुआई में टीम खिताब जीतना तो दूर अब तक प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी है। यह पहली बार है जब CSK लगातार 3 बार खिताब जीतने से चूक गई।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का वनडे से संन्यास, इस मैदान पर खेलेंगे आखिरी मैच
Written By: Anil Kumar