Tata Cars Waiting Period: अगर आप आने वाले दिनों में Tata Motors की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। अगस्त 2026 में टाटा की कई कारों पर कुछ हफ्तों से लेकर कई महीनों तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

कंपनी की पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बनी हुई है। यही वजह है कि कुछ मॉडल जहां 1 से 2 हफ्ते में उपलब्ध हो रहे हैं, वहीं कुछ इलेक्ट्रिक वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 24 हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Tata की ये कारें जल्दी मिल जाएंगी

Tata Tigor और Altroz उन मॉडलों में शामिल हैं जिनकी डिलीवरी सबसे जल्दी हो रही है। इन कारों के अलग-अलग पावरट्रेन वेरिएंट के लिए करीब 1 से 2 हफ्ते का इंतजार करना पड़ रहा है।वहीं Tata Curvv EV भी लगभग 1 से 2 हफ्ते में मिल रही है। Tata Nexon के पेट्रोल और CNG वेरिएंट की डिलीवरी के लिए भी करीब इतना ही समय लग रहा है।Curvv पेट्रोल वेरिएंट के लिए 1 से 2 हफ्ते और Curvv डीजल वेरिएंट के लिए 2 से 3 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है।

Nexon और Punch पर कितना इंतजार?

Tata Nexon डीजल और Nexon EV खरीदने वाले ग्राहकों को करीब 3 से 4 हफ्ते इंतजार करना पड़ सकता है।वहीं Tata Tiago के Smart पेट्रोल और CNG वेरिएंट के लिए 10 से 12 हफ्ते तक की वेटिंग चल रही है। इसके दूसरे वेरिएंट करीब 4 से 6 हफ्ते में उपलब्ध हो रहे हैं।Tata Punch के Smart पेट्रोल और CNG वेरिएंट के लिए भी 10 से 12 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। जबकि इसके अन्य वेरिएंट की डिलीवरी 6 से 7 हफ्ते में मिल सकती है।

Harrier और Safari खरीदने वालों के लिए अपडेट

Tata Harrier पेट्रोल और Safari पेट्रोल वेरिएंट पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इन दोनों SUV के लिए ग्राहकों को करीब 10 से 12 हफ्ते तक इंतजार करना होगा।हालांकि इनके डीजल वेरिएंट जल्दी उपलब्ध हो रहे हैं। Harrier डीजल और Safari डीजल के लिए करीब 2 से 3 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है।वहीं Harrier EV के सभी वेरिएंट की डिलीवरी भी लगभग 2 से 3 हफ्ते में मिल रही है।

Tata EV मॉडल्स पर सबसे ज्यादा वेटिंग

टाटा की इलेक्ट्रिक कारों में सबसे ज्यादा इंतजार कुछ खास वेरिएंट पर करना पड़ रहा है।Tata Tiago EV के Smart 19 और Pure+ 19 वेरिएंट के लिए 18 से 24 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड है। हालांकि इसके अन्य वेरिएंट 4 से 6 हफ्ते में उपलब्ध हो रहे हैं।Tata Punch EV Smart 30 वेरिएंट के लिए भी 18 से 24 हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं Smart 40 वेरिएंट के लिए 10 से 12 हफ्ते और बाकी वेरिएंट के लिए 8 से 10 हफ्ते का समय लग सकता है।Tata Sierra EV Pure 65 की डिलीवरी के लिए 12 से 15 हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि इसके अन्य वेरिएंट 4 से 6 हफ्ते में उपलब्ध हो रहे हैं।