गर्मी के मौसम में अचानक नाक से खून बहना एक आम समस्या है जिसे medically epistaxis कहा जाता है। यह अक्सर तब होता है जब नाक के अंदर की छोटी रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) सूखने या कमजोर होने के कारण फट जाती हैं। आमतौर पर यह गंभीर नहीं होता, लेकिन बार-बार होने पर यह परेशान कर सकता है और ध्यान देने की जरूरत होती है।
क्यों आता है नाक से खून?
गर्मियों में नाक से खून आने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम वजह सूखी हवा और नाक की ड्रायनेस है। इसके अलावा, नाक को ज़्यादा खुजाने या चोट लगने से, एलर्जी, सर्दी-खांसी, हाई ब्लड प्रेशर, और कुछ दवाइयाँ जैसे खून पतला करने वाली दवाइयाँ भी bleeding बढ़ा सकती हैं।

नाक से खून आने पर क्या करें
अगर अचानक नाक से खून बहने लगे तो सबसे पहले सिर को हल्का आगे झुकाएँ ताकि खून पेट की बजाय बाहर निकले। नाक के मुलायम हिस्से को अपनी अंगुलियों से 5-10 मिनट तक हल्का दबाएँ। माथे या नाक पर ठंडी सिकाई करने से रक्त वाहिकाएँ सिकुड़ती हैं और bleeding कम होती है। साथ ही, गुनगुना पानी पीना और नाक को ज़्यादा न खुजाना भी मदद करता है।

नाक से खून आने से कैसे बचें
गर्मियों में नाक से खून आने से बचने के लिए रोजाना काफी पानी पिएँ, घर की हवा को बहुत सूखा न होने दें (humidifier या भाप का इस्तेमाल करें), और नाक को बार-बार न खुजाएँ। चोट से बचें और धूल-धुआँ वाले वातावरण में नाक को सुरक्षित रखें। यह छोटे उपाय आपकी नाक को सुरक्षित और रक्त वाहिकाओं को मजबूत रखेंगे।

डॉक्टर की सलाह कब लें
यदि नाक का खून 20 मिनट में नहीं रुकता, बार-बार आता है, या इसके साथ चक्कर, कमजोरी, ब्लड प्रेशर बढ़ना जैसी समस्याएँ हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कभी-कभी यह गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है, इसलिए लापरवाही न करें।
Written by: Anushka sagar