Sawan Third Somwar Puja Vidhi 2026: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इसी क्रम में आज यानी 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार पड़ रहा है। देशभर में शिव भक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और महादेव की कृपा प्राप्त होती है। इस बार तीसरे सोमवार पर शुभ योग और रवि योग का संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ गया है।
जलाभिषेक के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त
शिव भक्तों के लिए आज पूजा और जलाभिषेक के कई शुभ समय बताए गए हैं।
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:24 बजे से 5:08 बजे तक
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 5:51 बजे से 7:30 बजे तक
- शुभ-उत्तम मुहूर्त: सुबह 9:08 बजे से 10:47 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक
कैसे करें भगवान शिव का जलाभिषेक?
सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए मंदिर में जाकर पूजा करें।सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल या स्वच्छ जल अर्पित करें। इसके बाद दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक किया जा सकता है। पूजा में बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद पुष्प चढ़ाने का विशेष महत्व माना जाता है।जलाभिषेक के बाद भगवान शिव को चंदन और अक्षत अर्पित करें। दीप और धूप जलाकर "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें। श्रद्धालु शिव चालीसा और शिव स्तुति का पाठ भी कर सकते हैं।
जल चढ़ाते समय करें इस मंत्र का जाप
"मन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम्।
तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम्॥"
मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले, TNP News इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Written By: Shivashakti Narayan Singh