भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री से भी ज्यादा बताई जा रही है। इस गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और एसी का सहारा ले रहे है, लेकिन हर महीने आने वाला भारी बिजली बिल लोगों को डरा रहा है। हालांकि अब बिजली बिल से डरने की जरूरत नहीं। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे एयर कंडीशनर की के बारे में बातने जा रहे है जो सूरज की रोशनी से चल सकता है। ये कूलिंग तो देगा ही इसके साथ बिजली बिल का टेंशन खत्म कर देगा। सबसे खास बात ये है कि लंबे समय में यह सामान्य एसी की तुलना में ज्यादा पैसे बचाने में मदद कर सकता है। जो इन दिनों सोलर एसी के नाम से चर्चा में बना हुआ है। चलिए जानते हैं सोलर एसी क्या होते हैं और आपके लिए कैसे फायदेमंद है।

क्या होता है Solar AC

गर्मी लगातार बढ़ रही है और इसके साथ ही बिजली के बिल भी लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। ऐसे में अब लोग ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जो बिजली की खपत कम करें और लंबे समय तक राहत दें। इसी वजह से आजकल Solar AC यानी सोलर एयर कंडीशनर की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह तकनीक न केवल बिजली बचाने में मदद करती है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर मानी जाती है।

कैसे करता है काम

Solar AC एक ऐसा एयर कंडीशनर होता है जो सोलर पैनलों से मिलने वाली ऊर्जा पर चलता है। छत पर लगाए गए सोलर पैनल सूरज की रोशनी को बिजली में बदलते हैं और वही बिजली एसी को चलाने में इस्तेमाल होती है। कुछ मॉडल पूरी तरह सोलर पावर पर काम करते हैं, जबकि कई मॉडल हाइब्रिड तकनीक के साथ आते हैं। हाइब्रिड Solar AC दिन में सोलर एनर्जी पर चलता है और जरूरत पड़ने पर सामान्य बिजली का भी उपयोग कर सकता है। यही वजह है कि इसे ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक विकल्प माना जाता है।

बाजार में हाइब्रिड सोलर एसी की हो रही चर्चा

आजकल बाजार में Hybrid Solar AC की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इसका बड़ा फायदा यह है कि यूजर को 24 घंटे कूलिंग मिलती रहती है। कई आधुनिक मॉडल बिना बैटरी के भी सीधे सोलर पावर पर काम कर लेते हैं, जिससे रखरखाव का खर्च कम हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार 1.5 टन के Solar AC को चलाने के लिए लगभग 4 से 5 किलोवाट के सोलर पैनल की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि शुरुआती निवेश सामान्य एसी से ज्यादा होता है, लेकिन लंबे समय में यह काफी किफायती साबित होता है।

सोलर एसी से होगा बिजली बिल में कमी

सोलर एसी का सबसे बड़ा फायदा बिजली बिल में कमी है। दिन के समय एसी सीधे सौर ऊर्जा पर चलता है, जिससे बिजली की खपत बेहद कम हो जाती है। इसके अलावा यह पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन कम होता है और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता घटती है। यही कारण है कि लोग इसे भविष्य का स्मार्ट निवेश मान रहे हैं।

सोलर एसी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

हालांकि Solar AC लगवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। घर की छत पर पर्याप्त जगह और अच्छी धूप होना जरूरी है। साथ ही सोलर पैनल, इन्वर्टर और अन्य उपकरणों की लागत शुरुआती खर्च बढ़ा सकती है। फिर भी बढ़ती बिजली कीमतों और तेज गर्मी के दौर में Solar AC आने वाले समय में आम घरों की जरूरत बन सकता है।

Written By: Geeta Sharma